फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Youth suffers 80% burns after coming into contact with a transformer in Balod

Balod News: ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से युवक 80 फीसदी झुलसा, हालत गंभीर

Fri, 17 Jul 2026 02:24 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 02:24 PM IST
सार

बालोद के महामाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोपेडेरा में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ घर के समीप स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Youth suffers 80% burns after coming into contact with a transformer in Balod
करेंट में झुलसा युवक

विस्तार

बालोद के महामाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोपेडेरा में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ घर के समीप स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। करंट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि युवक लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया है। उसे अत्यंत नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोपेडेरा निवासी छन्नूलाल (26 वर्ष) घर के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर पर किसी कारणवश चढ़ गया था। इसी दौरान वह अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। जोरदार झटका लगने के कारण युवक सीधे नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


डायल 112 की तत्परता से अस्पताल रवाना
घटना की सूचना तत्काल पुलिस और डायल 112 की टीम को दी गई। मौके पर पहुँची डायल 112 की टीम ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी पहुँचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर
डौंडी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, युवक के 80 प्रतिशत से अधिक झुलस जाने के कारण उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर कर दिया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


मामले की जाँच में जुटी महामाया पुलिस
इस दर्दनाक हादसे के बाद महामाया थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है। युवक ट्रांसफार्मर पर किन परिस्थितियों में और क्यों चढ़ा था, इस बात की स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मर्ग कायम कर घटना के कारणों की विस्तृत जाँच कर रही है।

करेंट में झुलसा युवक

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed