Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Gurnoor Brar Jumps 60 Places in ODI Rankings, Axar Patel and Arshdeep Singh Also Gain

आईसीसी रैंकिंग: न्यूजीलैंड में गेंद से धमाल का मिला इनाम, गुरनूर 60 स्थान चढ़े; अक्षर और अर्शदीप को भी फायदा

Wed, 11 Nov 2026 01:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Nov 2026 01:48 PM IST
सार

वनडे विश्व कप में अभी वक्त है, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अपनी दावेदारी मजबूत करनी शुरू कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन ने गुरनूर बराड़, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह की रैंकिंग चमका दी है। अब देखना होगा कि ये गेंदबाज इस लय को आगे भी बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

विज्ञापन
Gurnoor Brar Jumps 60 Places in ODI Rankings, Axar Patel and Arshdeep Singh Also Gain
अर्शदीप, नबी और गुरनूर - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भी दिखाई दिया है। तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने 60 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में 48वां स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। अक्षर 23 और अर्शदीप 11 स्थान ऊपर चढ़े हैं। दूसरी ओर, अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-10 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

 

 

Trending Videos

Gurnoor Brar Jumps 60 Places in ODI Rankings, Axar Patel and Arshdeep Singh Also Gain
गुरनूर बराड़ - फोटो : BCCI
गुरनूर बराड़ ने 60 स्थानों की छलांग लगाई
वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के बाद भारतीय गेंदबाजों को फायदा हुआ है। इसमें सबसे बड़ी छलांग गुरनूर बराड़ ने लगाई। वह सात विकेट लेकर सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके इस प्रदर्शन का असर रैंकिंग में भी दिखा और वह शीर्ष-100 से बाहर रहने के बाद 48वें स्थान पर पहुंच गए। उन्हें कुल 60 स्थानों का फायदा हुआ है।
विज्ञापन

Gurnoor Brar Jumps 60 Places in ODI Rankings, Axar Patel and Arshdeep Singh Also Gain
अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल - फोटो : PTI
अक्षर और अर्शदीप की रैंकिंग में भी सुधार
भारतीय स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में 23 स्थान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में दूसरे वनडे में 28 रन देकर दो विकेट लेने का फायदा मिला। वहीं, अर्शदीप सिंह ने पहले वनडे में चार विकेट लेकर रैंकिंग में 11 स्थान की छलांग लगाई। वह संयुक्त रूप से 31वें नंबर पर पहुंच गए हैं। विश्व कप शुरू होने में एक साल से भी कम समय बचा है और ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के लिए रैंकिंग में यह सुधार अहम है। 2027 का वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाना है। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। जैकब डफी आठ स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 43वें और काइल जैमीसन 24 स्थान की छलांग के साथ 60वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

Gurnoor Brar Jumps 60 Places in ODI Rankings, Axar Patel and Arshdeep Singh Also Gain
रहमत शाह - फोटो : Twitter
रहमत शाह ने रचा इतिहास, टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष-10 में पहुंचे
अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह आईसीसी पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग की किसी भी श्रेणी के शीर्ष-10 में जगह बनाने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ शारजाह में खेले गए पहले टेस्ट में 173 रन की पारी खेलने का उन्हें फायदा मिला। वह टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में छह स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

33 वर्षीय रहमत का यह पांचवां टेस्ट शतक था। इस साल उन्होंने दूसरी बार शतक लगाया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारतीय कप्तान शुभमन गिल, दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम और श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस को पीछे छोड़ दिया। अफगानिस्तान के लिए यह पखवाड़ा खास रहा है। इससे पहले टीम जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज जीतने के बाद आईसीसी पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंची थी। यह वनडे रैंकिंग में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्थान है।

Gurnoor Brar Jumps 60 Places in ODI Rankings, Axar Patel and Arshdeep Singh Also Gain
वेस्टइंडीज टीम - फोटो : IANS
क्रेग एर्विन और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को भी फायदा
जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज क्रेग एर्विन को भी टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है। शारजाह टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद दोहरा शतक लगाने के बाद वह नौ स्थान ऊपर चढ़कर 48वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज के समापन के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ। वेस्टइंडीज के केवम हॉज 12 स्थान ऊपर चढ़कर 52वें और अमीर जांगू 28 स्थान की छलांग के साथ 62वें नंबर पर पहुंच गए। बांग्लादेश के तौहीद हृदोय शीर्ष-100 से बाहर रहने के बाद अब 60वें स्थान पर आ गए हैं।

वेस्टइंडीज के जोमेल वॉरिकन को टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 11 स्थान का फायदा हुआ है। वह संयुक्त रूप से 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सीरीज में शानदार प्रदर्शन के कारण टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में भी वह चार स्थान ऊपर चढ़कर 31वें नंबर पर आ गए। उनके साथी जस्टिन ग्रीव्स एक स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed