{"_id":"6af40b47259782002b088d1a","slug":"after-india-pakistan-shift-sri-lanka-test-from-lahore-to-rawalpindi-due-to-smog-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बाद लाहौर में भी स्मॉग का असर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टेस्ट का स्थान बदला; जानिए कहां शिफ्ट हुआ मैच","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
दिल्ली के बाद लाहौर में भी स्मॉग का असर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टेस्ट का स्थान बदला; जानिए कहां शिफ्ट हुआ मैच
Wed, 11 Nov 2026 11:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:59 AM IST
सार
दिल्ली के बाद अब लाहौर में भी खराब वायु गुणवत्ता और स्मॉग के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का वेन्यू बदलना पड़ा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ 17 से 21 नवंबर तक होने वाला दूसरा टेस्ट लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया है। इससे पहले भारत-श्रीलंका वनडे का वेन्यू भी दिल्ली से विशाखापत्तनम किया गया था।
विज्ञापन
बाबर और कुसल
- फोटो : IANS
विस्तार
भारत के बाद पाकिस्तान में भी खराब वायु गुणवत्ता और स्मॉग के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का वेन्यू बदलना पड़ा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले को लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट करने का फैसला किया है। यह मैच 17 से 21 नवंबर तक गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन अब इसका आयोजन पिंडी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
पीसीबी ने इस फैसले के पीछे ‘मौजूदा मौसमी परिस्थितियों’ को वजह बताया है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से लाहौर में छाए घने मौसमी स्मॉग और खराब वायु गुणवत्ता को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 नवंबर को लाहौर दुनिया का सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला शहर था। पिछले एक सप्ताह में लाहौर और नई दिल्ली के बीच दुनिया की सबसे खराब हवा वाले शहर का स्थान बदलता रहा।
विज्ञापन
Pakistan-Sri Lanka second Test shifted to Rawalpindi due to Lahore smog Full Story: https://t.co/7uexZVjmVE https://t.co/04NqvyEO4o
— NewsWire 🇱🇰 (@NewsWireLK) November 11, 2026
विज्ञापन
Trending Videos
ब्रॉडकास्टर्स ने भी जताई थी चिंता
रिपोर्ट के मुताबिक, मेजबान प्रसारणकर्ताओं ने भी लाहौर में भारी स्मॉग के बीच दूसरे टेस्ट के प्रसारण को लेकर चिंता जताई थी। अगर यह मुकाबला गद्दाफी स्टेडियम में होता तो नवंबर की पहली तारीख के बाद साल के आखिरी हिस्से में लाहौर में 2007 के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाता।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और खासकर लाहौर में वायु प्रदूषण के कारण क्रिकेट मैचों के आयोजन में पहले भी परेशानी आई है। नवंबर 2020 में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली वनडे सीरीज को भी इसी वजह से लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट किया गया था। वहीं, दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच मुल्तान से कराची स्थानांतरित किया गया था। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट भी नौ नवंबर से रावलपिंडी में खेला जा रहा है। सीरीज का दूसरा मुकाबला भी अब इसी शहर में आयोजित होगा।

भारत-श्रीलंका वनडे का वेन्यू भी बदला
भारत में भी खराब वायु गुणवत्ता और स्मॉग के कारण मैच के आयोजन को लेकर चिंता बनी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे का वेन्यू दिल्ली से बदलकर विशाखापत्तनम कर दिया है। यह मुकाबला 16 दिसंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था।
बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर इसकी वजह दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की ओर से मैदान के आउटफील्ड को दोबारा तैयार करने का काम बताया है। हालांकि, दिल्ली में खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) और स्मॉग को भी वेन्यू बदलने की बड़ी वजह माना जा रहा है। दिवाली के बाद से राजधानी की हवा की गुणवत्ता और खराब हुई है।