Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Mumbai Indians Share Emotional Farewell Video for Hardik Pandya After PBKS Trade

भावुक कर देगा वीडियो: पंजाब के हुए हार्दिक, मुंबई ने किस अंदाज में कहा अलविदा? 52 सेकंड में दिखाया पूरा सफर!

Wed, 11 Nov 2026 12:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Nov 2026 12:23 PM IST
सार

हार्दिक ने मुंबई के लिए 131 मैचों में 2,122 रन और 71 विकेट लिए। मुंबई ने एक खास वीडियो में उनके साथ बिताए खास पलों को दिखाया। वीडियो के अंत में हार्दिक कैमरे की तरफ देखकर ‘बाय मुंबई’ कहते नजर आए।

विज्ञापन
Mumbai Indians Share Emotional Farewell Video for Hardik Pandya After PBKS Trade
पंजाब के हुए हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पांड्या का दूसरा कार्यकाल खत्म हो गया है। आईपीएल 2027 से पहले हुए बड़े ट्रेड के तहत वह पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। हार्दिक के जाने के बाद मुंबई ने सोशल मीडिया पर उनके लिए 52 सेकंड का एक भावुक विदाई वीडियो साझा किया। वीडियो के आखिर में हार्दिक कैमरे की तरफ देखकर ‘बाय मुंबई’ कहते नजर आए।

विज्ञापन


मुंबई इंडियंस ने वीडियो के साथ लिखा, ‘उतार-चढ़ाव और इनके बीच के हर पल में मुंबई इंडियंस की कहानी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया, हार्दिक।’ वीडियो में फ्रेंचाइजी के साथ हार्दिक के सफर की झलकियां दिखाई गई हैं। इसमें टीम के कई खिलाड़ियों के साथ उनकी बातचीत और पर्दे के पीछे के कुछ अनदेखे पल भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Mumbai Indians Share Emotional Farewell Video for Hardik Pandya After PBKS Trade
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
2015 में मुंबई से शुरू हुआ था हार्दिक का सफर
हार्दिक ने 2015 में 22 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। वह सात सीजन तक इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे और इस दौरान टीम ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में चार खिताब जीते। इसके बाद वह 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़े और पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बनाया। गुजरात ने 2023 में भी फाइनल तक का सफर तय किया।

इसके बाद हार्दिक 2024 में मुंबई इंडियंस में लौटे और टीम की कप्तानी संभाली। हालांकि, उनका दूसरा कार्यकाल उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को जिम्मेदारी देने के फैसले पर फ्रेंचाइजी को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी। टीम 2024 में अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही। अगले सीजन प्लेऑफ में पहुंचने के बावजूद खिताब नहीं जीत सकी, जबकि 2026 में टीम नौवें स्थान पर रही।
 
विज्ञापन

Mumbai Indians Share Emotional Farewell Video for Hardik Pandya After PBKS Trade
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स ने जीती हार्दिक को अपने साथ जोड़ने की दौड़
आईपीएल 2026 के बाद हार्दिक के मुंबई से अलग होने की चर्चा तेज हो गई थी। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स भी उन्हें अपने साथ जोड़ने की दौड़ में शामिल थे। हालांकि, अंत में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी। ट्रेड के तहत हार्दिक पंजाब पहुंचे, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़ गए।

मुंबई के लिए कैसे रहे हार्दिक के आंकड़े?
हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के लिए अपने दोनों कार्यकाल में कुल 131 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 2,122 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में उनके नाम 71 विकेट रहे। मुंबई के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/36 रहा, जो उन्होंने आईपीएल 2025 में लखनऊ के खिलाफ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed