{"_id":"69aae71712c92ccb83072d50","slug":"bemetara-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4020953-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन
बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा की गई मारपीट से पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
Trending Videos
थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि सेमरिया गांव निवासी धर्मेंद्र घृतलहरे (27) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च की शाम करीब 4 बजे गांव के आरोपी भागवत पात्रे (55) ने उसे बताया कि उसका अपनी पत्नी कुमारी बाई पात्रे से घरेलू विवाद हो गया था। विवाद के दौरान उसने पत्नी को थप्पड़ मारकर धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। बाद में उसे खाट पर लिटाया गया, लेकिन वह बातचीत नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे व एंबुलेंस से कुमारी बाई को इलाज के लिए नवागढ़ शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि पति भागवत पात्रे ने घरेलू विवाद के दौरान पत्नी को थप्पड़ व लकड़ी से मारपीट की थी, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी भागवत पात्रे निवासी सेमरिया, थाना नांदघाट को आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।