सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A mourning procession was held to pay tribute to Iran's Supreme Leader Khamenei

Delhi: जामिया नगर इलाके में निकाला गया शोक जुलूस, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 06 Mar 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

यह जुलूस ओखला विहार स्थित बाबुल इल्म मस्जिद से शुरू हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल हुए। हजारों की तादाद में लोग हाथों में बैनर और झंडे लेकर खामेनेई को श्रद्धांजलि देते हुए आगे बढ़े।

A mourning procession was held to pay tribute to Iran's Supreme Leader Khamenei
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद दुनिया भर में शोक और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में दिल्ली के जामिया नगर इलाके के ओखला विहार में शुक्रवार को बाबुल इल्म एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से शिया-सुन्नी समुदाय का संयुक्त शोक जुलूस निकाला गया।

Trending Videos


यह जुलूस शाम करीब 7:45 बजे ओखला विहार स्थित बाबुल इल्म मस्जिद से शुरू हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे शामिल हुए। हजारों की तादाद में लोग हाथों में बैनर और झंडे लेकर खामेनेई को श्रद्धांजलि देते हुए आगे बढ़े। जुलूस स्थानीय गलियों और सड़कों से गुजरता हुआ जामिया मेट्रो स्टेशन के पास तिकोना पार्क पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जामिया नगर थाने के एसएचओ की निगरानी में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस और प्रशासन ने पूरे जुलूस पर नजर रखी ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। जुलूस के दौरान इमाम-ए-जुमा ने तकरीर करते हुए कहा कि खामेनेई ने लंबे समय तक ईरान और मुस्लिम दुनिया के मुद्दों पर आवाज उठाई। उन्होंने कर्बला के वाकये को याद करते हुए ईरान में हालिया हमलों में मारे गए लोगों और बच्चों के लिए भी दुआ की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed