सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tension: Tension after murder of youth in Uttam Nagar, police accused of negligence

Tension: उत्तम नगर में युवक की हत्या के बाद तनाव, पुलिस पर लापरवाही का आरोप; थाने के बाहर धरने पर बैठे परिजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदर्शनकारियों ने ने आरोपियों के घर के बाहर खड़ी एक कार में आग लगा दी। बीती रात प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों के घर के बाहर तीन गाड़ियों को तोड़ दिया था।

Tension: Tension after murder of youth in Uttam Nagar, police accused of negligence
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में महिला पर पानी भरा गुब्बारा गिरने के बाद 26 वर्षीय तरुण की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर शुक्रवार को लोगों ने हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने ने आरोपियों के घर के बाहर खड़ी एक कार में आग लगा दी। बीती रात प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों के घर के बाहर तीन गाड़ियों को तोड़ दिया था।

Trending Videos


लोगों का आरोप था कि दो दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर इलाके में अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया था। अधिकारी ने कहा कि इलाके में सुरक्षा कड़ी की गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं गुस्साए लोगों ने न केवल उत्तम नगर थाने का घेराव किया। शुक्रवार देर रात तक खबर लिखे जाने तक लोग उत्तम नगर थाने के बाहर सड़क पर बैठे हुए थे। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। बाकियों की पहचान की जा रही।

परिवार वालों ने गलती भी मानी थी
मृतक तरुण के चाचा टेकचंद ने बताया कि होली की शाम को 7 वर्षीय लड़की अपने घर के ऊपर बालकनी में हाथ में गुब्बारा लेकर खड़ी थी, जिसमें पानी भरा था। अचानक गुब्बारा हाथ से छूटकर बालकनी से नीचे गिर गया, जो नीचे खड़ी दूसरे समुदाय की महिला के ऊपर जा लगा। इस पर महिला ने लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया। बच्ची और उसके परिवार वालों ने माफी भी मांगी।

परिवार ने कहा कि बच्ची ने गुब्बारा जानबूझकर नहीं मारा, बल्कि गलती से हाथ से गुब्बारा गिर गया था। बावजूद इसके समुदाय विशेष के लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल घर में तोड़ फोड़ की बल्कि महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की। झड़प में मृतक तरुण के दादा मान सिंह भी घायल हुए हैं।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
वारदात के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूटा है। वारदात के वीडियो साझा करते हुए लोगों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि मासूम बच्ची से हुई गलती की सजा उसके परिजनों को क्यों दी गई। वहीं पुलिस ने कहा कि स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed