दिल्ली में कत्ल: निर्माणाधीन मकान से छह साल के बच्चे का गला कटा शव मिला, इलाके में मचा हड़कंप; हत्या की आशंका
Delhi Murder News: दिल्ली में एक निर्माणाधीन मकान के अंदर छह साल के मासूम बच्चे का शव संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं दूसरा आत्महत्या का मामला भी सा्मने आया है।
विस्तार
आउटर डिस्ट्रिक्ट के रणहोला में एक निर्माणाधीन मकान में छह साल के बच्चे का शव मिला है। यह शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।
पुलिस के अनुसार, शव निर्माणाधीन मकान के भीतर पाया गया। बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।
The body of a six-year-old boy was found under suspicious circumstances in a house under construction in Ranhola, Outer District. The accused in this case has been arrested: Delhi Police
— ANI (@ANI) March 7, 2026
घर में युवक ने की आत्महत्या
दूसरा मामला साउथ दिल्ली के असोला इलाके का है। जहां बीती छह मार्च की रात को एक 24 साल का आदमी अपने घर में लटका हुआ मिला। आदमी की पहचान दिलीप के तौर पर हुई। शुरुआती पुलिस जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
A 24-year-old man was found hanging in his home in the Asola area of South Delhi on the night of 6th March. The man was identified as Dilip. Initial police investigations suggest the case appears to be a suicide. The body has been sent for post-mortem: Delhi Police
— ANI (@ANI) March 7, 2026