{"_id":"69aba2e773c7c3e0fd0bff44","slug":"international-women-day-2026-three-day-celebrations-begin-at-jln-stadium-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's Day 2026: कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय समारोह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Women's Day 2026: कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय समारोह शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार
Women's Day 2026: हर साल 8 मार्च को पूरे विश्व में में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस साल 2026 में महिला दिवस 8 मार्च, रविवार को ही मनाया जा रहा है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है।
तीन दिवसीय उत्सव शुरू
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जो महिलाओं की उपलब्धियों, योगदान और समानता का मजबूत संदेश देता है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और फिट इंडिया आंदोलन ने 'मजबूत महिलाएं, मजबूत राष्ट्र' विषय पर तीन दिवसीय उत्सव शुरू किया है। जो दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हो रहा है।
Trending Videos
मिली जानकारी के मुताबिक, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 'मजबूत महिलाएं, मजबूत राष्ट्र' थीम पर 7 से 9 मार्च 2026 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीन दिवसीय महिला-केंद्रित उत्सव शुरू हो गया है, जिसका उद्घाटन समारोह आज संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें फिटनेस सेशन, सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग, वेलनेस एक्टिविटी, लीडरशिप इंटरैक्शन और महिला-नेतृत्व वाली साइक्लिंग रैली जैसी गतिविधियां शामिल हैं, जो महिलाओं की शक्ति, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सेलिब्रेट कर रही हैं।
#WATCH | Delhi: The opening ceremony for a 3-day celebration of International Women's Day, organised by the Sports Authority of India, was held at the Jawaharlal Nehru Stadium. pic.twitter.com/jRozMA59R2
— ANI (@ANI) March 7, 2026
महिला दिवस 2026 की थीम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की वैश्विक थीम है, 'दान से लाभ' यानी जब आप किसी को कुछ देते हैं तो बदले में आपको भी लाभ होता है।
8 मार्च को ही क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस?
अमेरिका में कामकाजी महिलाओं ने 8 मार्च को अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन करते हुए मार्च निकाला था। जिसके बाद सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन महिला दिवस मनाने का एलान किया। वहीं 1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने ब्रेड और पीस के लिए हड़ताल किया। परिणाम स्वरूप सम्राट निकोलस ने अपना पद त्याग दिया और महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
ये देख यूरोप की महिलाओं ने भी कुछ दिन बाद 8 मार्च को पीस ऐक्टिविस्ट्स का समर्थन करते हुए रैलियां निकाली। इस कारण 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता मिला। बाद में 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दे दी।