उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात गिरफ्तार, भारी फोर्स तैनात; CBI जांच की उठी मांग
दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण नाम के शख्स की हत्या के मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी है। इस घटना से इलाके में तनाव है। साथ ही पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।
विस्तार
उत्तम नगर में तरुण की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
बेटे की मौत की हो सीबीआई जांच: मृतक के पिता
मृतक तरुण के पिता ने कहा कि हमारी मांग है कि हमारे बेटे को इंसाफ मिले। पुलिस ने कोई जांच नहीं की। न ही हमसे उसके बारे में पूछा है। वे कह रहे हैं कि उन्होंने 5-6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने हमें यह नहीं दिखाया कि उन्होंने किसे गिरफ्तार किया है। हम सीबीआई जांच चाहते हैं।
आगे कहा कि हम कल पुलिस स्टेशन भी गए थे, लेकिन उन्होंने दरवाजे बंद कर दिए। जब हम विरोध करने के लिए सड़कों पर गए, तो उन्होंने लाठीचार्ज कर दिया। जैसे ही मेरा बेटा आया, 15-20 लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसे मौके पर ही मार डाला। वे सभी यहां घूम रहे थे, लेकिन पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया।
#WATCH | Delhi: Father of the deceased Tarun says, "We demand that our son should get justice... The police have not conducted any inquiry or asked us about him... They are saying that they have arrested 5-6 people... They did not show us who they have arrested. We want a CBI… https://t.co/feEUpVPqOz pic.twitter.com/C94dN46ryC
— ANI (@ANI) March 7, 2026
होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की के पानी से भरा गुब्बारा फेंकने को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो परिवार भिड़ गए थे। बाद में दूसरे पक्ष ने होली खेलकर आ रहे लड़की के रिश्तेदार तरुण की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना को लेकर इलाके में तनाव है और इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के सामने बाइक और कार में आग लगा दी थी।
होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में एक नाबालिग लड़की के पानी से भरा गुब्बारा फेंकने को लेकर दो परिवार भिड़ गए थे। बाद में दूसरे पक्ष ने होली खेलकर लौट रहे लड़की के रिश्तेदार तरुण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए।
शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के सामने बाइक और कार में आग लगा दी थी। लोगों का आरोप था कि आरोपियों पर दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों को तैनात किया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा कड़ी की गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात हैं।
मृतक तरुण के चाचा टेकचंद ने बताया कि होली की शाम लड़की बालकनी में पानी का गुब्बारा लेकर खड़ी थी। गुब्बारा अचानक हाथ से छूटकर नीचे खड़ी दूसरे समुदाय की महिला पर जा गिरा। इस पर महिला ने झगड़ा शुरू कर दिया। बच्ची और उसके परिवार वालों ने माफी भी मांगी थी। परिवार ने कहा कि बच्ची ने गुब्बारा जानबूझकर नहीं फेंका था, बल्कि गलती से गिर गया था। इसके बावजूद समुदाय विशेष के लोगों ने उनके घर पर हमला किया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की। झड़प में तरुण के दादा मान सिंह भी घायल हुए थे।