सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opportunity to buy a house at 25% discount under DDA's Civil Housing Scheme

DDA Flat: डीडीए की नागरिक आवास योजना में 25 फीसदी छूट पर घर खरीदने का मौका, कई श्रेणियों में अवसर उपलब्ध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
सार

नरेला और सिरसपुर इलाके में लगभग 800 फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। डीडीए के अनुसार नरेला में एचआईजी, एमआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट उपलब्ध हैं, जबकि सिरसपुर में एलआईजी श्रेणी के फ्लैटों की बिक्री की जा रही है।

Opportunity to buy a house at 25% discount under DDA's Civil Housing Scheme
demo - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ‘डीडीए नागरिक आवास योजना 2026’ के तहत दिल्ली में फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी है। नरेला और सिरसपुर इलाके में लगभग 800 फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। डीडीए के अनुसार नरेला में एचआईजी, एमआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट उपलब्ध हैं, जबकि सिरसपुर में एलआईजी श्रेणी के फ्लैटों की बिक्री की जा रही है।

Trending Videos


योजना के तहत 25 प्रतिशत छूट के बाद फ्लैटों की शुरुआती कीमतें अलग-अलग श्रेणियों में तय की गई हैं। नरेला में एचआईजी फ्लैट की शुरुआती कीमत लगभग 95.88 लाख रुपये, एमआईजी फ्लैट की कीमत करीब 66.28 लाख रुपये और ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत लगभग 9.60 लाख रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सिरसपुर में एलआईजी फ्लैट की शुरुआती कीमत लगभग 11.51 लाख रुपये है। डीडीए का कहना है कि योजना के तहत सभी फ्लैट फ्रीहोल्ड संपत्ति के रूप में उपलब्ध होंगे और यह रेडी-टू-मूव-इन है। यानी खरीदारों को फ्लैट मिलने के बाद तुरंत उसमें रहने की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही इच्छुक लोगों के लिए सैंपल फ्लैट भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें देखकर खरीदार निर्णय ले सकते हैं। फ्लैट की बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed