सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water supply to be disrupted in Delhi for three days

No Water Supply: दिल्ली में तीन दिन जलापूर्ति रहेगी बाधित, यहां देखें किन इलाकों में कब रहेगी पानी की किल्लत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
सार

भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना फ्लशिंग के कारण राजधानी के कई इलाकों में 8, 9 और 10 मार्च को पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

Water supply to be disrupted in Delhi for three days
demo - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली 700 मिमी व्यास की मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइप लाइन को ठीक करने के लिए जल बोर्ड की तकनीकी टीम काम कर रही है। दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, पाइप लाइन जमीन के काफी नीचे होने और साइट पर तकनीकी दिक्कतों के कारण मरम्मत में लगभग 24 घंटे का समय लग सकता है। इसी कारण 9 और 10 मार्च को पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

Trending Videos


इस दौरान रोहिणी, रिठाला और बादली विधानसभा क्षेत्रों के कई सेक्टरों और कॉलोनियों में पानी की किल्लत रहेगी। मरम्मत कार्य के कारण सबसे ज्यादा असर रोहिणी सेक्टर-15, 16, 17, 18, 19, बादली इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, 2 और 3, सूरज पार्क, राजा विहार, प्रशांत विहार, समायपुर, शिवपुरी, टीचर कॉलोनी, बादली गांव और आसपास की कॉलोनियों में पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना फ्लशिंग के कारण राजधानी के कई इलाकों में 8, 9 और 10 मार्च को पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। 8 मार्च को एबीसीडी दिलशाद कॉलोनी के आसपास इलाकों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

9 मार्च को सिरसपुर, लिबासपुर, समायपुर, स्वरूप नगर, एसजीटीएन, ए-1 सेक्टर-17 रोहिणी, एच-3 सेक्टर-16 रोहिणी, सेक्टर-20 से 25 रोहिणी, बुध विहार फेज-2, मंगेराम पार्क, पूठ, बेगमपुर, सेक्टर-23 रोहिणी के 288 एमआईजी फ्लैट (पॉकेट-6 और 7), सेक्टर 7 रोहिणी के डी 10 और डी-15 ब्लॉक, सेक्टर-8 रोहिणी का बी-5 ब्लॉक, लोनी रोड के एलआईजी-एमआईजी फ्लैट, दिलशाद गार्डन पॉकेट-ए और बी, मानसरोवर पार्क, राम नगर, काबुल नगर, श्रीराम नगर, ओल्ड शाहदरा, शास्त्री पार्क, उस्मानपुर, कैथवाड़ा, भगत सिंह कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, गौतमपुरी, वेलकम, जाफराबाद, चौहान बांगर, स्टोरी क्वार्टर, सीलमपुर के आसपास इलाकों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

वहीं, 10 मार्च को सिरसपुर, लिबासपुर, समायपुर, स्वरूप नगर, एसजीटीएन, मानसरोवर पार्क, राम नगर, काबुल नगर, श्रीराम नगर, ओल्ड शाहदरा, शास्त्री पार्क, उस्मानपुर, ब्रह्मपुरी, गौतमपुरी, वेलकम, जाफराबाद, चौहान बांगर, सीलमपुर, करावल नगर में सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके अलावा दयालपुर, मुस्तफाबाद, मौजपुर, जगजीत नगर, करतार नगर, विजय कॉलोनी, गौतम विहार, जयप्रकाश नगर, अरविंद नगर, घोंडा गांव, बाबरपुर, बलबीर नगर, गोरख पार्क, कबीर नगर, ज्योति कॉलोनी, शिवाजी पार्क, रोहताश नगर, चंदरलोक, गोकुलपुरी, दुर्गापुरी, अशोक नगर, नाथू कॉलोनी, ताहिरपुर, पुराना और नया सीमापुरी सहित आसपास के इलाकों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed