फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Vicious accused from Bilaspur arrested from Bemetara, goods worth Rs 3.26 lakh seized, three accomplices absco

बकरी चोरी गैंग का पर्दाफाश: बिलासपुर का शातिर आरोपी बेमेतरा से गिरफ्तार, 3.26 लाख का माल जब्त, तीन साथी फरार

Wed, 05 Aug 2026 08:58 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 08:58 PM IST
सार

बेमेतरा पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बिलासपुर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की पांच बकरियां, एक्सयूवी वाहन और अन्य सामान सहित करीब 3.26 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।
 

विज्ञापन
Vicious accused from Bilaspur arrested from Bemetara, goods worth Rs 3.26 lakh seized, three accomplices absco
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

बेमेतरा पुलिस ने जिले में लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए बिलासपुर के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बकरियां, वारदात में इस्तेमाल वाहन और अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


जिले में बकरी चोरी की लगातार हो रही वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह का खुलासा किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने बिलासपुर निवासी एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पांच बकरियां, वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा एक्सयूवी, लोहे का सब्बल और मोबाइल फोन समेत करीब 3.26 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में साइबर सेल, सिटी कोतवाली और देवरबीजा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार पटेल (25) निवासी तालापारा, बिलासपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों सबीर खान, निजाम उर्फ राजा खान और मुकेश यादव के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया कि गिरोह ने 13 अप्रैल को मानपुर गांव में एक मकान की दीवार तोड़कर 15 बकरियां, जबकि 25-26 जुलाई की रात ग्राम पदमी में 14 बकरी-बकरे चोरी किए थे। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह रात के समय महिंद्रा एक्सयूवी से गांव पहुंचता था। इसके बाद लोहे के सब्बल से बाड़े या कोठे की दीवार तोड़कर बकरियों को वाहन में भरकर बिलासपुर ले जाया जाता था। अप्रैल में चोरी की गई बकरियों को बेचकर मिले 40 हजार रुपये आरोपियों ने आपस में बांट लिए थे। वहीं जुलाई की वारदात में चोरी की गई बकरियों का भी बंटवारा किया गया, जिसमें वाहन उपलब्ध कराने के कारण मनीष के हिस्से में पांच बकरियां आई थीं। इन्हीं पांच बकरियों को पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी मनीष पटेल के खिलाफ बिलासपुर, महासमुंद, कबीरधाम, रायगढ़ और सक्ती सहित विभिन्न जिलों में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के करीब आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं।


गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार तीनों आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के बाद अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed