फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Chhattisgarh: Bus Fare Hike of 1.75 per Km Agreed, September 22 Strike Put on Hold Pending Cabinet Nod

सीजी: बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति, कैबिनेट लेगी अंतिम फैसला, 22 सितंबर का महाबंद स्थगित

Mon, 14 Sep 2026 08:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 14 Sep 2026 08:54 AM IST
सार

यात्री बस ऑपरेटरों की मांगों पर सरकार के सकारात्मक रुख के बाद 22 सितंबर से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी महाबंद स्थगित कर दिया गया है। बस किराये में 1.75 रुपये प्रति किमी बढ़ोतरी और स्लीपर बसों में सिंगल टैक्स व्यवस्था के प्रस्ताव को कैबिनेट में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Bus Fare Hike of 1.75 per Km Agreed, September 22 Strike Put on Hold Pending Cabinet Nod
छत्तीसगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में यात्री बसों के किराये में 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप और बस ऑपरेटरों के बीच सहमति बनी है। हालांकि किराया बढ़ोतरी का अंतिम फैसला राज्य कैबिनेट करेगी। वहीं स्लीपर बसों में सिंगल स्लीपर-सिंगल टैक्स व्यवस्था लागू करने की मांग पर भी मंत्री ने सहमति जताई है। सरकार के सकारात्मक रुख के बाद बस ऑपरेटरों ने 22 सितंबर से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी महाबंद स्थगित कर दिया है। परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने बस संचालन से जुड़ी नौ सूत्री मांगें रखीं। मंत्री ने ऑपरेटरों की समस्याओं को सुना और प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया।

विज्ञापन


कैबिनेट में रखा जाएगा किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव
बैठक में परिवहन मंत्री ने यात्री बस किराये में बढ़ोतरी और टैक्स संशोधन से जुड़े दोनों प्रमुख प्रस्ताव आगामी कैबिनेट बैठक में रखने पर सहमति जताई। किराये में 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी का अंतिम निर्णय कैबिनेट के स्तर पर होगा। महासंघ ने उम्मीद जताई है कि कैबिनेट से जल्द मंजूरी मिलने के बाद नई दरें लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप पर भड़का विवाद: युवक की पीट-पीटकर हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लीपर बसों में टैक्स व्यवस्था होगी सरल
बस ऑपरेटरों के मुताबिक स्लीपर बसों में सिंगल स्लीपर-सिंगल टैक्स व्यवस्था लागू होने से टैक्स भुगतान की प्रक्रिया आसान होगी। इससे संचालकों को टैक्स से जुड़ी कागजी और प्रक्रियागत जटिलताओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

22 सितंबर का महाबंद स्थगित
मंत्री के साथ बैठक में मांगों पर सकारात्मक बातचीत के बाद बस ऑपरेटरों ने 22 सितंबर से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी महाबंद को स्थगित कर दिया है। ऐसे में 22 सितंबर को प्रदेशभर में यात्री बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है। अब सभी की नजरें आगामी कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed