फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Four men enraged over a dispute involving a stray dog, beat villager to death with sticks and stones

Bemetara: लावारिश कुत्ते को भगाने पर हुआ विवाद, चार लोगों ने ग्रामीण को पीटा; इलाज के दौरान मौत,आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 08:58 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: बेमेतरा ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 08:58 PM IST
सार

गांव में लावारिश कुत्ते को भगाने की बात को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुरानी रंजिश के चलते चार आरोपियों ने एक ग्रामीण पर डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मा

विज्ञापन
Four men enraged over a dispute involving a stray dog, beat villager to death with sticks and stones
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

बेमेतरा जिले के एक गांव में एक लावारिश कुत्ते को भगाने की बात ने ऐसा तूल पकड़ा कि विवाद हिंसक हो गया। साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरतरा में पुरानी रंजिश के बीच चार लोगों ने एक ग्रामीण पर डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना 6 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे की है। ग्राम बोरतरा निवासी ललिता प्रजापति अपने पति ओमप्रकाश प्रजापति के साथ खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक लावारिश कुत्ता उनके पीछे आने लगा। ओमप्रकाश ने कुत्ते को भगाते हुए गाली दी।
विज्ञापन


पास में मौजूद शिवकुमार श्रीवास, सोमनाथ श्रीवास, दीपक श्रीवास और रोशन श्रीवास ने ओमप्रकाश की बात को अपने लिए अपशब्द समझ लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद चारों आरोपियों ने एकजुट होकर ओमप्रकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए आसपास पड़े डंडे और पत्थरों से उस पर हमला किया। हमले में ओमप्रकाश के सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। पति को बचाने पहुंची ललिता के पैर में भी चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को पहले साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बेमेतरा रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओपी बेरला रुचि वर्मा और साजा थाना प्रभारी निरीक्षक जनक साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ फोरेंसिक टीम की मदद से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान पुलिस ने चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। जांच में दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद और आपसी रंजिश होने की जानकारी भी सामने आई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे और पत्थरों सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। मामले में शिवकुमार श्रीवास (55), रोशन श्रीवास (27), दीपक श्रीवास (25) और सोमनाथ उर्फ छोटू श्रीवास (23), सभी निवासी बोरतरा को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed