फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bijapur Naxal Dump Seized CRPF Recovers 14 Arms Dumps and 99 Lethal Items in Major Anti-Naxal Operation

बीजापुर में सीआरपीएफ को बड़ी सफलता: जंगल से 14 नक्सली डंप बरामद; 99 तरह की घातक सामग्री जब्त

Mon, 07 Sep 2026 01:18 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Mon, 07 Sep 2026 01:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी ने पीडिया और कुप्पागुड़ा क्षेत्र के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर 14 नक्सली डंप बरामद किए।

विज्ञापन
Bijapur Naxal Dump Seized CRPF Recovers 14 Arms Dumps and 99 Lethal Items in Major Anti-Naxal Operation
नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत सीआरपीएफ की को बड़ी सफलता मिली है - फोटो : AIRNewsHindi

विस्तार

बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर जवानों ने पीडिया एवं कुप्पागुड़ा क्षेत्र के एड्री, हर्रा, नयापारा और सरपंचपारा के घने जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। कमांडेंट आनंद कुमार के मार्गदर्शन और उप कमांडेंट दर्शन यादव की देखरेख में बी/199 एवं एफ/199 कंपनी और यंग प्लाटून के जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन


जंगल में छिपाकर रखे थे 14 नक्सली डंप
सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गए 14 नक्सली डंप बरामद किए गए। बरामद सामग्री में एक .303 बोल्ट एक्शन राइफल, पांच भरमार राइफल और एक देसी 12 बोर राइफल शामिल हैं।इसके अलावा 10 आईईडी, 8 डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, वायरलेस सेट, प्लास्टिक एवं स्टील कंटेनर समेत आईईडी निर्माण में उपयोग होने वाली विभिन्न इलेक्ट्रिक सामग्री और नक्सली कपड़े बरामद किए गए हैं। कुल 99 प्रकार की घातक सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन


घेराबंदी कर चरणबद्ध तरीके से चलाया सर्च ऑपरेशन
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बेहद सतर्कता के साथ चरणबद्ध तरीके से तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार चल रहे अभियान से नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है और ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सीजी: 70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा; 500 लोगों से पैसे लेकर फरार


पेगड़ापल्ली के जंगल में भी मिला था नक्सली डंप
इसके पहले पुलिस ने बीजापुर जिले के पेगड़ापल्ली के जंगल में नक्सली डंप बरामद किया था। 29 अगस्त को ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति **बोगम लखमू (39)** को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के चिन्नागेलूर डीएकेएमएस सदस्य के रूप में कार्य करने तथा नक्सलियों की सामग्री एवं विस्फोटक छिपाने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।

आरोपी के कब्जे से नकदी और हथियार बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 50 हजार 50 रुपए नकद, एक बीजीएल लॉन्चर, 18 बीजीएल सेल, 12 तीर बम, एक हैंड ग्रेनेड, .303 के 15 जिंदा राउंड, 31 बीजीएल कारतूस, एक इंसास खाली मैगजीन, बिजली वायर, तीन राउंड चार्जर एवं एक ईमीटर लीड बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed