{"_id":"6a92f09e41a5643e990dc106","slug":"naxal-dump-unearthed-huge-quantity-of-explosive-material-seized-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4664997-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में छिपा था नक्सली सामान का जखीरा: पूर्व नक्सली सदस्य गिरफ्तार, लांचर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में छिपा था नक्सली सामान का जखीरा: पूर्व नक्सली सदस्य गिरफ्तार, लांचर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Sat, 29 Aug 2026 09:01 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:01 PM IST
सार
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बासागुड़ा थाना पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नक्सल डंप सामान बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बासागुड़ा थाना पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नकदी के साथ बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री और विस्फोटक सामान बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर जवानों ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। उसकी पहचान ग्राम चिन्नागेलूर निवासी बोगम लखमू (39) के रूप में हुई है।
पूछताछ में पुलिस को आरोपी के पूर्व नक्सली संगठन से जुड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस का दावा है कि बोगम लखमू ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के चिन्नागेलूर क्षेत्र में डीएकेएमएस सदस्य के रूप में काम करने की बात स्वीकार की। पूछताछ के दौरान उसने नक्सली संगठन की सामग्री और विस्फोटक सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
इसके बाद की गई तलाशी में पुलिस ने 50 हजार 50 रुपये नकद, एक BGL लांचर, 18 BGL सेल, 12 तीर बम और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया। इसके अलावा .303 राइफल के 15 जिंदा राउंड, 31 BGL कार्ट्रिज, INSAS की एक खाली मैगजीन, बिजली के तार, तीन राउंड चार्जर और एक एमिटर लीड भी जब्त की गई।
पुलिस टीम ने बरामद सभी सामान को नियमानुसार जब्त कर सीलबंद किया और पंचनामा तैयार किया। मामले में आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्चिंग और अभियान लगातार जारी रहेगा। सुरक्षा बल संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटे हैं।