फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bike theft gang busted, seven accused arrested with 8 vehicles in Sarangarh

सारंगढ़: बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 8 वाहनों के साथ सात आरोपी पकड़े

Thu, 15 Oct 2026 03:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 15 Oct 2026 03:23 PM IST
सार

जिले की कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने गिरोह के पास से विभिन्न क्षेत्रों से चुराई गई आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

विज्ञापन
Bike theft gang busted, seven accused arrested with 8 vehicles in Sarangarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने गिरोह के पास से विभिन्न क्षेत्रों से चुराई गई आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह में शामिल दो बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच विधि से संघर्षरत बालकों को नियमानुसार संरक्षण में लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह चुराई गई गाड़ियों को पड़ोसी राज्य ओडिशा में बेचने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
बस स्टेशन और जिला अस्पताल के पास से 10 अक्तूबर को एक ही दिन में दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गई थीं। वाहन मालिकों की शिकायत मिलने पर कोतवाली सारंगढ़ में मामला दर्ज किया गया। जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और सरसींवा थाना क्षेत्र के रायकोना निवासी 24 वर्षीय देवचरण पुत्र कार्तिक राम और पंकज पुत्र कांता प्रसाद को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 70,000 रुपये मूल्य की दो बाइकें बरामद कीं।
विज्ञापन


अन्य क्षेत्रों से भी चुराई थीं बाइकें
हिरासत में लिए गए आरोपियों से गहन पूछताछ में वाहन चोरी के छह अन्य मामलों का खुलासा हुआ। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे केवल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जांच के दौरान सरायपाली, सागरपाली, लंबरपाली और रायगढ़ क्षेत्र से चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने चोरी के इन मामलों में शामिल अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा। पुलिस ने पूरे मामले में कुल सात आरोपियों को पकड़ा, जिनमें पांच नाबालिग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा में वाहन बेचने की थी तैयारी
कोतवाली पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों से कुल आठ वाहन जब्त किए हैं। जब्त वाहनों में चार हीरो एचएफ डीलक्स, एक स्कूटी और एक हीरो स्प्लेंडर सहित अन्य मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस की जांच में यह आशंका सामने आई है कि आरोपी चोरी की गई इन सभी मोटरसाइकिलों को ओडिशा ले जाकर बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने बालिग आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed