{"_id":"69bd0f047466c5c2e40486b4","slug":"37-goats-stolen-from-farmer-shed-police-arrest-two-accused-in-bilaspur-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर : किसान के कोठे से 37 बकरा-बकरी चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर : किसान के कोठे से 37 बकरा-बकरी चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ के बिलासपुर में किसान के घर के कोठे से करीब 37 बकरी-बकरा चोरी के मामले मे खुलासा हुआ है। मामले में दो आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार किया है अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ के बिलासपुर में किसान के घर के कोठे से करीब 37 बकरी-बकरा चोरी के मामले मे खुलासा हुआ है। मामले में दो आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार किया है अन्य की तलाश जारी है।
दरअसल चकरभाठा थाना क्षेत्र में कुछ दिनो पहले हुई बकरी-बकरा चोरी मामले मे पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम सेवार और ग्राम सारधा से 37 बकरी-बकरा चोरी किए थे जिनकी कीमत करीब 77 हजार रुपये बताई गई है। चकरभाठा पुलिस के अनुसार 15 मार्च को प्रार्थी थाने पहुचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिनके आधार पर कुछ संदिग्धों लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। जिसमे हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू (18 वर्ष) और नजीर खान उर्फ मजीद खान (20 वर्ष) शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बकरों में से 4 नग को काटकर बेचे जाने की जानकारी पर कार्रवाई करते हुए 4 हजार रुपये की बिक्री रकम भी जप्त की है। वही बाकी पशुओं की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया है।साथ ही इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।