सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   19-year-old girl runs over a constable in Delhi

पहले टक्कर मारी, फिर पैरों पर चढ़ाई कार: दिल्ली में लड़की ने सिपाही को कुचला, बिना लाइसेंस कैसे मिली गाड़ी?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 22 Jun 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

पूछताछ करने पर पता चला कि युवती के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने घायल सिपाही के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ बिना लाइसेंस तेजी, गफलत व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

19-year-old girl runs over a constable in Delhi
19 साल की युवती ने सिपाही को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के अशोक विहार इलाके में बिना लाइसेंस की कार चला रही एक युवती ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को कुचल दिया। नांगलोई के रहने वाला सिपाही जितेंद्र कुमार घटना के समय बाइक से थाने जा रहे थे। दोनों पैर पर कार का पहिया चढ़ने से वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने उसे पास के दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया। कार चला रही युवती की पहचान 19 साल की ओशिन गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बाइक से जा रहे थे जितेंद्र कुमार
जानकारी के मुताबिक 28 साल का जितेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ नांगलोई इलाके में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस ने बतौर सिपाही कार्यरत हैं। उनकी तैनाती अशोक विहार थाने में हैं। अशोक विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में सिपाही ने बताया कि 19 जून की रात एक शव को बाबू जगजीवन राम अस्पताल के मोर्चरी में रखवाने के बाद वह बाइक से अशोक विहार थाने की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक टोयोटा कोरोला अल्टिस कार की चालक ने कार को अचानक बांयी ओर मोड़कर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इतने में भी चालक ने कार नहीं रोकी और उनके दोनों पैरों पर चढ़ा दी। बाइक पहिया के पास आने से कार रुक गई। उन्हें पैर में काफी चोट लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आने तक मौके पर ही रही युवती
पीड़ित ने बताया कि आस पास के लोगों ने वहां पहुंचकर उन्हें कार के नीचे से निकाला। इसी दौरान कार की ड्राइविंग सीट से एक लड़की बाहर निकली। जिसने अपना नाम ओशिन गुप्ता बताया। वह वेस्ट पंजाबी बाग की रहने वाली है। घटना की जानकारी मिलते ही अशोक विहार थाने की पुलिस ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस को एक कार और क्षतिग्रस्त बाइक मिली। वहां कार चलाने वाली युवती भी मौजूद थी। 

विज्ञापन

युवती के पास नहीं लाइसेंस, हुई गिरफ्तार
पूछताछ करने पर पता चला कि युवती के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने घायल सिपाही के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ बिना लाइसेंस तेजी, गफलत व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed