सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A five-minute delay cost some examinees a year.

NEET-UG Paper: पांच मिनट की देरी ने छीन लिया कुछ परीक्षार्थियों का साल, परीक्षा केंद्रों के बाहर छलक पड़े आंसू

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jun 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
सार

रविवार को नीट-यूजी पेपर देने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर ऐसे कई भावुक दृश्य देखने को मिले, जब समय पर नहीं पहुंच पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश से वंचित कर दिया गया।

A five-minute delay cost some examinees a year.
दिल्ली में एक परीक्षा केंद्र के बाहर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कुछ मिनटों की देरी कई छात्र-छात्राओं के लिए पूरे एक साल पर भारी पड़ गई। रविवार को नीट-यूजी पेपर देने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर ऐसे कई भावुक दृश्य देखने को मिले, जब समय पर नहीं पहुंच पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश से वंचित कर दिया गया। केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राएं रोते हुए सुरक्षाकर्मियों से अंदर जाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी को भी राहत नहीं मिली।



नजफगढ़ से कड़कड़डूमा स्थित पीएमश्री स्कूल केंद्र पर एक छात्रा महज पांच मिनट देरी से पहुंची। छात्रा के अभिभावक ने बताया कि रास्ते में बाइक खराब हो गई, जिससे उन्हें मेट्रो से सफर करना पड़ा।  अभिभावक की आंखों में बेबसी साफ झलक रही थी और छात्रा की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा, सिर्फ पांच मिनट की देरी ने मेरी बच्ची का पूरा साल खराब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहानी सिर्फ एक छात्रा की नहीं रही, कई बच्चे दो से तीन मिनट की देरी से परीक्षा देने से वंचित रह गए। पंडारा रोड स्थित सीएम श्री स्कूल में नीट-यूजी के अभ्यर्थियों को तपती धूप में खड़ा किया गया, तो अभिभावक ने नाराजगी जताई। स्कूल परिसर में प्रवेश मिलने के बाद बच्चे तपती धूप में खड़े रहे। अभिभावकों ने कहा कि कूलिंग पाॅइंट स्कूल के बाहर के बजाय अंदर बनाना चाहिए था, ताकि धूप से राहत मिलती। 
विज्ञापन


तपती धूप में राहत की छांव बने कूलिंग जोन
दिल्ली सरकार ने दावा किया कि नीट परीक्षा के दौरान कूलिंग जोन का करीब 45 हजार परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने लाभ उठाया। भीषण गर्मी के बीच परीक्षा केंद्रों के बाहर बनाए गए कूलिंग जोन, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं ने अभिभावकों को राहत मिली। दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी 97 नीट परीक्षा केंद्रों के बाहर कूलिंग जोन बनाए थे। दोपहर 12 बजे से शाम को करीब 5:30 बजे तक इनमें बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पानी, ओआरएस, शिकंजी, चाय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

किसी को लगा आसान, तो किसी को मुश्किल
नीट-यूजी री-एग्जाम रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। पंडारा रोड स्थित सीएम श्री स्कूल और कड़कड़डूमा स्थित पीएम श्री स्कूल समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए, ताकि परीक्षा केंद्रों पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो। परीक्षा केंद्रों पर सुबह करीब 11 बजे से ही अभ्यर्थी अपने अभिभावक के साथ आने लगे। पेपर खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि किस तरह के पेपर आए। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर बहुत आसान लगा, तो किसी   ने बताया कि पेपर बहुत मुश्किल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed