{"_id":"6a38c236d95936e72803d244","slug":"delhi-ncr-weather-today-sky-will-remain-partly-cloudy-between-june-22-and-june-27-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: आज से दिल्ली को मिल सकती है गर्मी से राहत, बारिश का अलर्ट; जानें अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: आज से दिल्ली को मिल सकती है गर्मी से राहत, बारिश का अलर्ट; जानें अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार
Delhi NCR Weather: दिल्ली में मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं 22 से 27 जून के बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
दिल्ली का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी में बीते कई दिनों से सूरज अपने तल्ख तेवर दिखा रहा था। बीते रविवार की सुबह मौसम में बदलाव दिखा। तेज हवाएं चलीं और आसमान में काले बादल छाए रहे। इससे मौसम में कुछ ठंडक बनी रही।
दोपहर करीब एक बजे धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ गया। शाम को भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। बीते रविवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 63 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 35 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट की भविष्यवाणी की है। इसके बाद के 24 घंटों में तापमान में लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 22 से 27 जून के बीच आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
आज के लिए सूर्योदय 5:24 बजे और सूर्यास्त 7:22 बजे होगा। अनुमानित अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।