सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A new 100 MLD unit will be constructed at the Basai Canal Water Treatment Plant

Delhi NCR News: बसई नहरी पानी शोधन संयंत्र में बनेगी 100 एमएलडी की नई यूनिट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब 188 करोड़ की परियोजना से बेहतर होगी पानी की सप्लाई

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) बसई नहरी पानी शोधन संयंत्र में 100 एमएलडी का नया संयंत्र, स्टोरेज टैंक समेत अन्य कार्य कराने जा रहा है। करीब 188 करोड़ की इस परियोजना को मंजूरी के लिए हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी में भेजा जाएगा।
नया संयंत्र वर्तमान बसई प्लांट के आगे पड़ी जमीन पर बनाया जाएगा। जीएमडीए के अनुसार फेज-दो संयंत्र के निर्माण, परीक्षण, जल उपचार संयंत्र की कमीशनिंग, स्वचालित जल उपचार संयंत्र, साफ पानी के लिए जलाशय समेत अन्य कार्य शामिल हैं। बसई संयंत्र में 90 एमएलडी की 3 यूनिट हैं और 270 एमएलडी पेयजल का शोधन होता है। जीएमडीए के अनुसार 100 एमएलडी नहरी पानी उपलब्ध होने से पुराने शहर के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो जाएगा। जीएमडीए टेल वाली कॉलोनियों के लिए पानी सप्लाई बेहतर करने के लिए मास्टर लाइन डलवाने जा रहा है। यह कार्य एक एजेंसी को सौंपा गया है। बसई स्थित जल शोधन संयंत्र पर यमुना नहर से 69 किलोमीटर से पानी लाया जाता है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि शहर में पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed