{"_id":"69fb7bded3e15537fa0a4852","slug":"bilaspur-grand-welcome-for-jagadguru-rambhadracharya-maharaj-at-praveen-jha-residence-in-rama-world-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज का रामा वर्ल्ड स्थित प्रवीण झा निवास पर भव्य स्वागत, चरण-पादुका पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज का रामा वर्ल्ड स्थित प्रवीण झा निवास पर भव्य स्वागत, चरण-पादुका पूजन
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 06 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सार
बिलासपुर में समाजसेवी प्रवीण झा के निवास पर तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज पहुंचे। भक्तों ने पुष्पवर्षा, भजन-कीर्तन और चरण-पादुका पूजन कर आशीर्वाद लिया, कार्यक्रम में आध्यात्मिक श्रद्धा का अद्भुत संगम देखा गया।
जगतगुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
न्यायधानी के समाजसेवी प्रवीण झा के रामा वर्ल्ड स्थित निवास पर बुधवार को आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखा गया। तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु श्रीरामभद्राचार्य महाराज का आगमन हुआ। सुबह 9 बजे से ही निवास परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी।
महाराज का भव्य स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन के बीच हुआ। इसके बाद चरण-पादुका पूजन का दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराज ने कहा कि जिस घर में संस्कार, सेवा और श्रद्धा का दीप जलता है, वहां ईश्वर स्वयं निवास करते हैं। उन्होंने प्रवीण झा परिवार की धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा की सराहना की। महाराज ने प्रवीण झा से पारिवारिक और सामाजिक विषयों पर आत्मीय चर्चा भी की। इस पावन अवसर पर श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा संगम दिखाई दिया। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
आचार्य स्वामी भद्राचार्य जी देश के सुप्रसिद्ध संत, रामकथा व्यास और आध्यात्मिक चिंतक माने जाते हैं। वे भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और मानव सेवा को जीवन का मूल आधार मानते हैं। देशभर में उनके प्रवचन लाखों लोगों को धर्म, संस्कार और सकारात्मक जीवन की प्रेरणा देते हैं। सरल व्यक्तित्व और प्रभावशाली वाणी के कारण वे हर वर्ग में विशेष सम्मान रखते हैं। उनके सानिध्य में पहुंचने वाले श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हैं।
श्रद्धालुओं ने साझा किए अनुभव
समाजसेवी प्रवीण झा ने इस क्षण को अपने जीवन का अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि महाराज का आगमन उनके परिवार के लिए सौभाग्य और आध्यात्मिक उपलब्धि है। चरण-पादुका पूजन से मिली आत्मिक शांति को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता भाजयुमो नेता रौशन सिंह ने कहा कि महाराज के दर्शन से मन को अद्भुत शांति मिली। उन्होंने आयोजन की भव्यता और अनुशासन की भी सराहना की।