सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   CG Election 2023: Former cabinet minister Ravi Shankar prasad target on CM Bhupesh baghel

CG Election 2023: पूर्व कैबिनेट मंत्री रविशंकर ने साधा निशाना; कहा- जो हाल जोगी का हुआ, वही सीएम भूपेश का होगा

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

CG Chunav: पूर्व कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो हाल जोगी का हुआ, वही सीएम भूपेश बघेल का भी होगा।

CG Election 2023: Former cabinet minister Ravi Shankar prasad target on CM Bhupesh baghel
पूर्व कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद, सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

CG Election 2023: पूर्व कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो हाल अजीत जोगी का हुआ, वही हाल सीएम भूपेश बघेल का भी होगा। उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में अभी लिस्ट जारी नहीं हुई है। लग रहा है मुख्यमंत्री कंफ्यूजन में हैं कि उन्हें टिकट मिलेगा कि नहीं। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 31 ओबीसी को टिकट दिया है। 30 आदिवासी भाई- बहनों को टिकट दिया गया है। 10 अनुसूचित जाति वर्ग को टिकट दिया गया है। 14 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पहली बार चुनाव लड़ रहे लोग को 41 और युवाओं को 34 टिकट दिया गया। कुल मिलाकर 85 लोगों को टिकट दिया गया है। देश में सबसे अधिक सांसद ओबीसी सांसद बीजेपी के ही हैं। सबसे अधिक विधायक भाजपा के हैं। 11 मंत्री केंद्र में ओबीसी समाज से हैं। पीएम नरेंद्र मोदी खुद ओबीसी समाज से हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों रायपुर प्रवास के दौरान उन्होंने कांग्रेस को जमकर घेरा। जाति जनगणना पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि जाति जनगणना होगी, तो क्या कांग्रेस के अंदर वह लागू होगी?,  'जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' तो क्या कांग्रेस के अंदर ये लागू होगी कि नहीं? कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि वहां इंदिरा जी, राहुल जी, सोनिया जी, प्रियंका जी यही चलेगा। हमारे बिहार में लालू प्रसाद यादव जेल गए, तो राबड़ी जी, उसके बाद तेजस्वी जी। मीशा भारती लोकसभा में हार गईं तो राज्यसभा चली गईं। दूसरे बेटे तेज प्रताप ने कहा कि मुझे क्यों नहीं बनाया तो उनको भी एक टॉफी थमा दी गई। मुलायम सिंह आए आए तो अखिलेश यादव नाराज हो गए। उधर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के भतीजे भी लाइन में हैं। सवाल करते हुए पूछा कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों में यही चलेगा क्या? यह छलावा कब तक चलेगा? आदिवासियों,  पिछड़ों और दलितों के लिए सिर्फ बीजेपी सोचती है। बीजेपी ने आदिवासी वर्ग से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया तब कांग्रेस ने विरोध किया।  बीजेपी ने दलित वर्ग से जब कोविंद को राष्ट्रपति बनाया तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया। 
विज्ञापन
Trending Videos


'पवन खेड़ा बिना होमवर्क के बात करते हैं'
बिहार के सीएम नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि बिहार में जिस प्रकार से जाति जनगणना हुई है, वहां जानबूझकर पिछड़ा, अति पिछड़ा समाज की संख्या कम की गई है। वह रोज धरना -प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें कांग्रेस के भ्रष्टाचार को एक्सपोज करने की जरूरत नहीं है। सत्ता में आने पर हम कार्रवाई करेंगे। पवन खेड़ा के बयान कि बीजेपी राजर्धम का पालन नहीं करती है पर कहा कि वो बिना होमवर्क के बात करते हैं। सीएम भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या भूपेश बघेल ने अडानी का सहयोग नहीं किया है। हमारे पास सारे कागजात हैं। पीएम मनमोहन  सिंह के समय में ऑस्ट्रेलिया में एक लाख करोड़ का पूंजी निवेश हुआ था। उस समय वह क्या कर रहे थे? ममता बनर्जी ने 5 हजार करोड़ का पूंजी निवेश किया है, राजस्थान में 5000 करोड़ का पूंजी निवेश किया गया है, जब केरल में सब कुछ ठीक है तो पवन खेड़ा को बताना चाहिए कि छत्तीसगढ़ में सब गड़बड़ है क्या? कांग्रेस डबल स्टैंड अपनाती है, जो की बहुत ही गलत है।

बीजेपी की सरकार बनने का दावा
उन्होंने प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि पूर्व सीएम अजीत जोगी के समय भी यही स्थिति थी। उसके बाद भी बीजेपी की सरकार बनी। मैं छत्तीसगढ़ के मिजाज को जानता हूं । यहां के लोगों का जानता हूं। यहां के भ्रष्टाचार को जानता हूं। आरोप लगाते हुए कहा कि लोग कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हैं। यहां पर धर्म परिवर्तन क्यों हो रहा है? इस पर क्या सरकार का संरक्षण नहीं है। भिलाई में शिव पार्वती मंदिर में हमला हुआ है। सीएम कहते हैं कि मैं राम का भक्त हूं। मैंने अजीत जोगी  के समय में भी प्रचार किया। साल 2007-08 में प्रदेश प्रभारी के रूप में यहां जीता। सीएम भूपेश बघेल मेरी क्षमता के बारे में सवाल किया है तो थोड़ा होमवर्क कर लें मैं जो विषय पकड़ता हूं उसे अंजाम तक पहुंचता हूं।

'राहुल गांधी पहले अपने दादी से सीखें'
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी का एक बयान है जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। हमें जात-पात से ऊपर उठना होगा? उनकी मृत्यु के 5-7 साल पहले का यह उनका बयान है, तो राहुल गांधी पहले अपने दादी से सीखें, जिनके जिनके पारिवारिक प्रभाव के कारण वह वहां पर बैठे हुए हैं। 

पवन खेड़ा के बयान पर बरसे
पवन खेड़ा के आरोप कि बीजेपी राजधर्म का पालन नहीं करती पर पलटवार करते हुए की सत्ता-सनातन का अपमान करना यह कौन सा राज धर्म का पालन है। भूपेश बघेल गौधन योजना की तारीफ और योजना में घोटाले दोनों में फर्क नहीं समझते हैं। गौठान के नाम पर ढाई सौ करोड़ का घोटाला हो, इससे बड़ा क्या हो सकता है। आरोप लगाते हुए कहा कि आप घोटाला करेंगे और आपसे कोई पूछे भी नहीं? आपके  खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो, शराब, गोबर, गोठान सब में घोटाला करेंगे तो यह नहीं चलेगा। सच्चाई रहती है तो कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed