सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   High Court Upholds Life Sentence of Two Convicts in Triple Murder of Pyare Lal Kanwar Family

CG: पूर्व डिप्टी CM प्यारे लाल कंवर के परिवार के ट्रिपल मर्डर में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो की उम्रकैद बरकरार

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

हाईकोर्ट ने कोरबा के चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में दो आरोपियों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखा है। यह मामला कांग्रेस के सीनियर नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम प्यारे लाल कंवर के बेटे हरीश कंवर, उनकी पत्नी और चार वर्षीय मासूम बेटी की हत्या से जुड़ा हुआ है। 

High Court Upholds Life Sentence of Two Convicts in Triple Murder of Pyare Lal Kanwar Family
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : highcourt.cg.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारे लाल कंवर के परिवार के चर्चित तिहरी हत्या मामले में उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है। इस सनसनीखेज मामले में निचली अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए पांच आरोपियों में से दो की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी गई है। वहीं, तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है।

Trending Videos


यह वारदात साल 2021 में सामने आई थी। प्यारे लाल कंवर के बेटे हरीश कंवर, उनकी पत्नी और चार साल की मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस तिहरी हत्या से पूरे कोरबा जिले में सनसनी फैल गई थी। यह मामला लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया था कि पारिवारिक जमीन और मुआवजे के विवाद को लेकर ही यह खौफनाक साजिश रची गई थी। आरोप था कि परिवार के ही बड़े बेटे, बहू, साले और उनके साथियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले की सुनवाई के बाद कोरबा की निचली अदालत ने पांचों आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अपनी सजा को लेकर आरोपियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले की समीक्षा की। फैसले में दो आरोपियों की उम्रकैद की सजा को सही ठहराया गया है। इन आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद थे। जबकि, तीन अन्य आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया गया। सबूतों के अभाव में उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सका।

साल 2021 में प्यारे लाल कंवर के बेटे हरीश कंवर, उनकी पत्नी और मासूम बेटी की हत्या हुई थी। यह तिहरी हत्या कोरबा जिले में हुई थी। जांच में पारिवारिक जमीन और मुआवजे का विवाद मुख्य कारण सामने आया। परिवार के सदस्यों पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed