{"_id":"6a38eb28363d9b9765019955","slug":"cm-suvendu-west-bengal-budget-highlights-da-hike-34-pc-teachers-police-recruitment-fm-dasgupta-announcements-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bengal Budget Highlights: DA बढ़कर 38%, शिक्षकों-पुलिस के 70 हजार पद भरे जाएंगे; ग्राफिक्स में बड़े एलान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Bengal Budget Highlights: DA बढ़कर 38%, शिक्षकों-पुलिस के 70 हजार पद भरे जाएंगे; ग्राफिक्स में बड़े एलान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Bengal Budget Highlights: पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी भाजपा की सरकार ने आज पहले बजट में कई बड़े एलान किए। सरकारी कर्मियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाकर 18 से 38 फीसदी करने का एलान किया गया है। शिक्षकों और राज्य पुलिस के 70 हजार खाली पद भी भरे जाएंगे। इस खबर में ग्राफिक्स के माध्यम से देखिए बंगाल बजट के बड़े एलान
बंगाल सरकार ने बजट में की बड़ी घोषणाएं
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। विधानसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने कई बड़े एलान किए। राज्य में पहली बार बनी भाजपा की सरकार ने सरकारी कर्मियों को महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की सौगात देते हुए डीए 18 से 38 फीसदी करने की घोषणा की। शिक्षकों के 50 हजार और राज्य पुलिस के 20 हजार पदों को मिलाकर 70 हजार खाली पदों को भरने का एलान भी किया गया। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि एक लाख सरकारी पदों को भरा जाएगा, इसमें 33% पद महिलाओं के लिए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन