सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Mungeli News - Mungeli fire broke out in moving duster car, major accident averted.

Mungeli: चलती डस्टर कार में लगी आग, दूल्हा-दुल्हन समेत सवार थे पांच लोग, बड़ा हादसा टला

अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

लोरमी-मुंगेली मार्ग पर चलती डस्टर कार में आग लग गई। दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। कार पूरी तरह जल गई।

Mungeli News - Mungeli fire broke out in moving duster car, major accident averted.
चलती कार में लगी आग
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवा गांव के पास लोरमी-मुंगेली मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।जानकारी के अनुसार, एक चलती डस्टर कार में अचानक आग लग गई। कार में बरात से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन सहित कुल पांच लोग सवार थे। आशंका है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

Trending Videos


गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल गए, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में सभी लोगों का सुरक्षित बच निकलना राहत की बात है, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed