सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   hree accused arrested in case of Robbery and attempt to murder in Mungeli

Mungeli News: मुंगेली में लूट और हत्या के प्रयास का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; सोने का लॉकेट बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेली जिले में लूट और हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मोबाइल और सोने का लॉकेट जब्त किया गया है। 

hree accused arrested in case of Robbery and attempt to murder in Mungeli
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेली में लूट और हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का लॉकेट और घटना से संबंधित मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

Trending Videos


क्या है मामला?
ताम्रज सिंह (21 वर्ष) निवासी झाफल, थाना लोरमी, जिला मुंगेली ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो मार्च वह रायपुर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से निकला था। सुबह लगभग 4:15 बजे मुंगेली-लोरमी तिराहा के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एक युवक ने उसका कॉलर पकड़कर गले में काली रस्सी में पहना हुआ ‘ऊं’ लिखा सोने का लॉकेट लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पत्थर मारकर बाइक की हेडलाइट तोड़ दी, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। एक आरोपी ने गला दबाकर जमीन पर गिरा दिया। वहीं एक अन्य आरोपी घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा था। किसी तरह पीड़ित वहां से जान बचाकर भागा। मामले में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

त्रिनयन एप से मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में साइबर सेल और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा तैयार त्रिनयन एप्लिकेशन में दर्ज सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना स्थल के आसपास के फुटेज खंगाले गए। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आशीष शिवारे (29 वर्ष) निवासी केशवपुर, मुंगेली, यशवंत रावते (27 वर्ष) निवासी केशवपुर, देवेश सोनी (24 वर्ष) निवासी महामाई वार्ड, सोनारपारा शामिल हैं। आरोपी यशवंत रावते से एक मोबाइल फोन और देवेश सोनी से ‘ऊं’ लिखा सोने का लॉकेट जब्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed