{"_id":"6af6b8b499346c83ba0c516e","slug":"rahul-gandhi-phone-tapping-allegation-pm-modi-open-debate-challenge-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने किया फोन टैपिंग का दावा: कहा- मेरे सभी आरोपों के सबूत मोबाइल में; पीएम मोदी पर लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने किया फोन टैपिंग का दावा: कहा- मेरे सभी आरोपों के सबूत मोबाइल में; पीएम मोदी पर लगाया आरोप
Fri, 13 Nov 2026 12:44 PM IST
देवेश त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:44 PM IST
सार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनका फोन टैप कराने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राहुल ने दावा किया कि उनके फोन में इस आरोप से जुड़े सबूत मौजूद हैं और प्रधानमंत्री को भी इसकी जानकारी है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए फोन टैपिंग का दावा किया है। राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि पीएम मोदी मेरा फोन टैप करा रहे हैं। इस आरोप के साथ ही उन्होंने एक बार फिर से प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती दी है।
भारतीय युवा कांग्रेस के एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में राहुल गांधी कहते नजर आते हैं, ''इसका सबूत यहां है। मेरे इस फोन में है। प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी है, क्योंकि वह मेरा फोन टैप करवाते हैं। जिस दिन वह आमने-सामने की बहस के लिए आएंगे, उस दिन सभी को पता चल जाएगा कि विदेशी ताकतों के नियंत्रण में कौन है, देशविरोधी कौन है और वह कब से देशविरोधी गतिविधियों में शामिल है।''
राहुल गांधी ने आगे दावा किया कि इसके अलावा भी कई ऐसी जानकारियां हैं, जिनके बारे में मुझे पता है और जो मेरे फोन में मौजूद हैं। भारतीय युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी को राहुल गांधी की चुनौती देते हुए लिखा, ''प्रधानमंत्री जी, कैमरे के सामने भाषण तो बहुत हुए। अब बिना टेलीप्रॉम्प्टर, बिना स्क्रिप्ट, राहुल गांधी के सामने बैठकर सवालों के जवाब देने की हिम्मत दिखाइए।''