फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   One motorcyclist died two injured after being hit by Hyva truck in Bilaspur

Bilaspur Accident: बिलासपुर के मल्हार में मौत बनकर दौड़ा हाईवा, बाइक सवार चपेट में आए; एक की मौत, दो गंभीर

Sun, 12 Jul 2026 10:35 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 12 Jul 2026 10:35 PM IST
सार

बिलासपुर के मल्हार चौकी क्षेत्र में नवोदय विद्यालय के पास हाईवा और दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। 

विज्ञापन
One motorcyclist died two injured after being hit by Hyva truck in Bilaspur
सड़क हादसे में एक की मौत दो घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र में रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल हाईवा और उसके चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12 बजे मल्हार चौकी क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय के पास सीसीआर कंपनी में संचालित हाईवा क्रमांक CG 22 AG 7796 की दो मोटरसाइकिलों CG 22 X 5695 और CG 15 EL 4335 से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में शैलू मीरी (45 वर्ष), पिता बल्लू मीरी, निवासी मुढ़ीपार (बिल्हा), संतोष भैंना (30 वर्ष), पिता दादूराम भैंना, निवासी बूढ़ीखार, तथा धनंजय डहरे (26 वर्ष), निवासी मुढ़ीपार (बिल्हा) गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने शैलू मीरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष भैंना और धनंजय डहरे का गंभीर हालत में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे को लेकर अलग-अलग दावे
दुर्घटना के कारण को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पहले दोनों मोटरसाइकिलें आपस में टकराईं, जिसके बाद पीछे से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गईं। वहीं अन्य प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि तेज रफ्तार हाईवा ने सीधे दोनों बाइक को टक्कर मार दी। फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।


जांच में जुटी पुलिस
मल्हार पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। घायलों के बयान, प्रत्यक्षदर्शियों के कथन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा और उसके चालक को अभिरक्षा में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed