पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Shocking incident in Bilaspur discovery of a couple bodies in a room sparks a sensation in Chhattisgarh

Chhattisgarh: बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, कमरे में दंपती के शव मिलने से सनसनी, जानें पूरा मामला

Sat, 04 Jul 2026 06:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 06:15 PM IST
सार

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक किराए के मकान में दंपती मृत अवस्था में मिले, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Shocking incident in Bilaspur discovery of a couple bodies in a room sparks a sensation in Chhattisgarh
दंपती के शव मिलने से सनसनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक किराए के मकान में दंपती मृत अवस्था में मिले, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पति द्वारा पत्नी की हत्या कर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


मृतक पति की पहचान अशोक देवांगन के रूप में हुई, जो फांसी के फंदे पर लटका मिला। पत्नी धनेश्वरी देवांगन का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। महिला के गले पर कुल्हाड़ी से कई वार के निशान मिले हैं। मोहल्लेवासियों को शनिवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस और मकान मालिक को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा। अंदर का भयावह मंजर देखकर सभी हैरान रह गए। एक ओर पति का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था, दूसरी ओर पत्नी की लाश कमरे में पड़ी थी। घटना के समय दंपती के दो मासूम बच्चे दूसरे कमरे में बंद मिले। पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच और बच्चों की भूमिका
पुलिस का मानना है कि बच्चों के बयान इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। मृतक अशोक देवांगन सब्जी बेचने का व्यवसाय करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और घर पर ही रह रहा था। पुलिस अब आर्थिक तंगी, व्यवसाय में नुकसान या पारिवारिक तनाव जैसे संभावित कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की आगे की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले की हर पहलू से गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed