सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Young Woman Body Found Near Railway Tracks Boyfriend Suspected of Murder Police Launch Investigation in Bilas

बिलासपुर : रेलवे ट्रैक के पास मिली युवती की लाश, प्रेमी पर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 01 Apr 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी सुलझने लगी है। 

Young Woman Body Found Near Railway Tracks Boyfriend Suspected of Murder Police Launch Investigation in Bilas
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी सुलझने लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 मार्च 2026 को रेलवे गार्ड ने थाना मस्तूरी पहुंचकर सूचना दी थी कि ट्रैक के किनारे एक युवती का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 23/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

Trending Videos


मर्ग कायम होने के बाद पुलिस द्वारा अज्ञात मृतिका की पहचान के लिए सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों के जरिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान 30 मार्च की देर रात थाना प्रभारी खैरागढ़ से संपर्क हुआ, जहां पहले से ही अपराध क्रमांक 133/26 धारा 137(2) BNS के तहत एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज था। खैरागढ़ पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अपहृता का हुलिया मस्तूरी में मिली युवती से मेल खा रहा था। इसके बाद 31 मार्च को ग्राम चिचोला, ठेलकाडीह से मृतिका के परिजन थाना मस्तूरी पहुंचे और शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी में यह बात भी सामने आ रही है कि युवती को उसके बॉयफ्रेंड द्वारा विवाद के बाद ट्रेन से धक्का देने की आशंका है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की सच्चाई खैरागढ़ पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed