{"_id":"69d73276e06eb608ce0481b1","slug":"both-relief-and-warning-amid-changing-weather-in-chhattisgarh-heat-returns-after-rain-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदले मौसम के बीच राहत और चेतावनी दोनों, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदले मौसम के बीच राहत और चेतावनी दोनों, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है।
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में तापमान फिर से तेजी से बढ़ेगा।
हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति अस्थायी है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई, जबकि मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में तापमान लगभग स्थिर बना रहा। इस बदलाव के चलते लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो मनोरा, कांसाबेल और जशपुरनगर जैसे क्षेत्रों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। वहीं तापमान के मामले में राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
मौसम में इस बदलाव के पीछे वायुमंडलीय गतिविधियां जिम्मेदार हैं। प्रदेश के ऊपर निचले स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो दक्षिण भारत तक फैली द्रोणिका से जुड़ा हुआ है। इसी कारण प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है। आज भी प्रदेश के कुछ इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों में सावधानी बरतने और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।
राजधानी रायपुर में आज मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने की संभावना है। यहां दिन का तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि शाम के समय हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत महसूस हो सकती है।
Trending Videos