{"_id":"6a97066669e39d27c5066b68","slug":"krunal-pandya-reacts-after-missing-out-on-india-squad-for-afghanistan-t20is-social-media-post-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रुणाल पांड्या का छलका दर्द: अफगानिस्तान सीरीज के लिए नहीं मिला मौका, पोस्ट कर बोले- उम्मीद अब भी बाकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रुणाल पांड्या का छलका दर्द: अफगानिस्तान सीरीज के लिए नहीं मिला मौका, पोस्ट कर बोले- उम्मीद अब भी बाकी
Tue, 01 Sep 2026 10:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:37 PM IST
सार
बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया है। इस टीम में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को जगह नहीं मिली है। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर अपनी वापसी को लेकर उम्मीद जताई है। मंगलवार को जब टीम का एलान हुआ, तो मीडिया में इस बात की अटकलें थीं कि क्रुणाल की भारतीय टीम में वापसी हो सकती है, लेकिन उन्हें 15 सदस्यीय स्क्वॉड में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर साझा की स्टोरी
इससे निराश होने के बजाय क्रुणाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'उम्मीद अभी भी बाकी है।' इसके साथ उन्होंने अंगुलियां क्रॉस करने वाला और भारत का तिरंगा झंडा वाला इमोजी भी लगाया। क्रुणाल ने अपना आखिरी टी20 मैच 2021 में खेला था। देश के लिए 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 130.52 के स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाए हैं और 36.93 की औसत से 15 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा, आईपीएल के हालिया सीजनों में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, जहां उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दो खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है। आईपीएल 2026 में उन्होंने नौ पारियों में 145.80 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए और 14 विकेट भी चटकाए।
दूसरी ओर, इस सीरीज के लिए स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। बुमराह ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसके बाद वह चोट के कारण श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। बुमराह के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को भी फिटनेस क्लियरेंस के अधीन टीम में शामिल किया गया है।

भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : ANI
अफगानिस्तान के खिलाफ होनी है तीन मैचों की सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच यह तीन मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को और तीसरा व अंतिम मैच 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा संभाल रहे हैं। शीर्ष क्रम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे धुरंधर शामिल हैं, जबकि मध्य क्रम में कप्तान अय्यर के साथ तिलक वर्मा और शिवम दुबे मोर्चा संभालेंगे। टीम में ऑलराउंडर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को जगह मिली है। स्पिन विभाग की कमान वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई संभालेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह करेंगे, जिन्हें हर्षित राणा का भी साथ मिलेगा।

- फोटो : BCCI
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकटकीपर), ईशान किशन (विकटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा*।