{"_id":"6a96d96a8cd49d87c70cd60a","slug":"japan-cricket-association-ceo-naoki-alex-miyaji-on-concerns-regarding-accommodation-at-asian-games-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेल: 'टीमें होटल की अपना व्यवस्था करने के लिए स्वतंत्र', सुविधाओं की चिंता पर आया जापान क्रिकेट का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशियाई खेल: 'टीमें होटल की अपना व्यवस्था करने के लिए स्वतंत्र', सुविधाओं की चिंता पर आया जापान क्रिकेट का बयान
Tue, 01 Sep 2026 07:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:26 PM IST
सार
एशियाई खेलों की शुरुआत होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। क्रिकेट टीमों को लेकर मुहैया कराए जाने वाली सुविधाओं को लेकर कुछ क्रिकेट बोर्ड ने नाराजगी जाहिर की थी। इसे लेकर अब जापान क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का बयान सामने आया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जापान क्रिकेट संघ (जेसीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नाओकी एलेक्स मियाजी ने कहा कि एशियाई खेलों में भाग लेने वाली टीमों को होटल में ठहरने की सुविधा की पेशकश की गई है, लेकिन वे चाहें तो अपने स्तर पर भी ठहरने की व्यवस्था कर सकती हैं। कई प्रमुख क्रिकेट देशों ने महाद्वीपीय खेलों के दौरान उपलब्ध कराए जा रहे आवास को लेकर चिंता जताई थी।
विज्ञापन
कई क्रिकेट देश व्यवस्था से थे नाखुश
हाल ही में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की बैठक में प्रमुख क्रिकेट देशों ने आवास समेत विभिन्न लॉजिस्टिक मुद्दों पर अपनी आशंकाएं व्यक्त की थीं। बताया गया था कि खिलाड़ियों के लिए ठहरने की व्यवस्था आइची प्रांत के निसिन शहर स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क से करीब 20 किलोमीटर दूर की गई है। मियाजी ने कहा, एशियाई खेलों का आयोजन एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के तत्वावधान में आइची-नागोया खेल आयोजन समिति (एआईएनएजीओसी) द्वारा एसीसी के सहयोग से किया जा रहा है। जेसीए ने कुछ क्षेत्रों में सहयोग दिया है लेकिन वह सीधे तौर पर आयोजन में शामिल नहीं है इसलिए मैं आपके सभी सवालों का सीधे जवाब देने की स्थिति में नहीं हूं। मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि एशियाई खेलों में क्रिकेट की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी पक्ष कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एसीसी लंबे समय से एआईएनएजीओसी के साथ आवास के विकल्पों पर चर्चा कर रही है। क्रिकेट में भाग लेने वाली टीमों को होटल में ठहरने की सुविधा की पेशकश की जा रही है।

जापान क्रिकेट संघ ने स्थिति स्पष्ट की
एशियाई खेल 17 सितंबर से शुरू होंगे। मियाजी ने आवास को लेकर उठ रही चिंताओं के संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कई अन्य खेलों के खिलाड़ियों के लिए इससे भी सीमित सुविधाओं में व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा, कई अन्य खेलों के खिलाड़ियों को क्रूज जहाज या कंटेनर होटलों जैसी कहीं अधिक सीमित सुविधाओं में ठहराया जा रहा है। यदि टीमें चाहें तो वे अपने स्तर पर आवास की व्यवस्था करने के लिए स्वतंत्र हैं।
उन्होंने उन खबरों को भी खारिज किया कि खिलाड़ियों के लिए शौचालय खेल मैदान से कम से कम आधा किलोमीटर दूर होंगे। मियाजी ने कहा, कृपया ध्यान दें कि खिलाड़ियों के क्षेत्र के भीतर ही शौचालय उपलब्ध होंगे। आयोजन स्थल पर अस्थायी और स्थायी दोनों तरह की सुविधाएं हैं। मैदान पर मौजूद सुविधाएं अस्थायी हैं लेकिन एआईएनएजीओसी ने एक साल से अधिक समय तक एसीसी के साथ मिलकर काम किया है जिससे कि सीमित समय और सुविधाओं के बावजूद खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उन्होंने खेलों के लिए बनाए गए अस्थायी ड्रेसिंग रूम की जानकारी भी दी। मियाजी ने कहा, अस्थायी होने के बावजूद ये सुविधाएं खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए यथासंभव आरामदायक स्थान उपलब्ध कराएंगी। मैदान के आसपास स्थायी सुविधाएं भी हैं जिनका खिलाड़ी इस्तेमाल कर सकेंगे।