{"_id":"6ab4f566f999fe9a1e00378c","slug":"carcass-of-tusker-elephant-found-in-suspicious-circumstances-forest-department-team-investigating-cause-of-de-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जशपुर: संदिग्ध हालात में मिला दंतैल हाथी का शव, मौत की वजह तलाश रही वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जशपुर: संदिग्ध हालात में मिला दंतैल हाथी का शव, मौत की वजह तलाश रही वन विभाग की टीम
Thu, 24 Sep 2026 03:33 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 24 Sep 2026 03:33 PM IST
सार
जशपुर के दुलदुला वन परिक्षेत्र में हल्दीमुंडा ढोढीआरा गांव के पास नर दंतैल हाथी का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जशपुर जिले के दुलदुला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत हल्दीमुंडा ढोढीआरा गांव में एक बड़ा नर दंतैल हाथी मृत पाया गया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद वन विभाग का अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है।
गांव के पास ग्रामीणों की नजर सबसे पहले इस मृत दंतैल हाथी पर पड़ी थी। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने शव के आसपास के इलाके को सुरक्षित करते हुए जांच की आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई।
कारणों की विस्तृत जांच
संदिग्ध हालात में हुई हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए वन विभाग की टीम विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। विभाग की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना के सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यशैली और वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के कारण क्षेत्र में वन्यजीवों की निगरानी प्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है।