फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajaz Khan Slams Samay Raina Contestant Claims He Received Only 35000 Prize Money

समय रैना: किसने की कॉमेडियन का एनकाउंटर कराने की बात? शो के विनर ने लगाए ये आरोप; जानें पूरा मामला

Thu, 24 Sep 2026 03:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 24 Sep 2026 03:48 PM IST
सार

Samay Raina: हाल ही में 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एक प्रतिभागी ने समय रैना पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट से मुलाकात की है। उन्होंने प्रतिभागी को इंसाफ दिलाने की बात कही है।
 

विज्ञापन
Ajaz Khan Slams Samay Raina Contestant Claims He Received Only 35000 Prize Money
समय रैना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान ने स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना की आलोचना की है। उन्होंने एक ऐसे कंटेस्टेंट से मुलाकात की जिसने समय के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में परफॉर्म किया था, लेकिन दावा किया कि उनका एक्ट कभी किसी एपिसोड में नहीं दिखाया गया। गुरुवार को एजाज ने इंस्टाग्राम पर प्रयागराज के राजेश मिश्रा का एक वीडियो शेयर किया। राजेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने समय के शो में लगभग 40 मिनट तक परफॉर्म किया था।
विज्ञापन

Ajaz Khan Slams Samay Raina Contestant Claims He Received Only 35000 Prize Money
एजाज खान, समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विजेता नहीं घोषित हुए राजेश
राजेश के अनुसार उन्होंने शो में एक रैप परफॉर्म किया था। मगर उनका एक्ट किसी भी एपिसोड में नहीं दिखाया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें प्राइज मनी तो मिली लेकिन उन्हें विजेता घोषित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ajaz Khan Slams Samay Raina Contestant Claims He Received Only 35000 Prize Money
राजेश, एजाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक लाख के बजाए मिली इतनी रकम
एजाज और राजेश ने आगे आरोप लगाया कि शो जीतने वाले कंटेस्टेंट को 1 लाख रुपये मिलने चाहिए, लेकिन उन्हें केवल 35000 रुपये के आसपास ही दिए जाते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर एक से ज्यादा विजेता होते हैं, तो प्राइज की रकम उनके बीच बांट दी जाती है।
विज्ञापन

समय रैना पर एजाज के आरोप
वीडियो में एजाज ने समय पर कंटेस्टेंट के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया और शो में नए कलाकारों के साथ किए जाने वाले बर्ताव पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'तुम जनता को दिखा रहे हो कि तुम गरीबों और नए कॉमेडियन्स को 1 लाख रुपये दे रहे हो, जबकि तुम ब्रांड्स से इतना पैसा ले रहे हो। समय रैना गाली देकर सम्मान पा रहा है। यह शो स्क्रिप्टेड है, पूरी तरह से फिक्स्ड है और इसमें कभी भी असली टैलेंट नहीं दिखाया जाएगा। क्योंकि असली टैलेंट से ये सब घबराते हैं।'

Ajaz Khan Slams Samay Raina Contestant Claims He Received Only 35000 Prize Money
समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदू संगठनों से मदद की अपील की 
राजेश ने यह भी आरोप लगाया कि नतीजे घोषित होने से पहले ही समय को पता होता है कि कंटेस्टेंट ने क्या स्कोर लिखा है। एजाज ने अपनी आलोचना जारी रखते हुए कहा, 'तुम समय हो और हम प्रलय हैं।' उन्होंने आरएसएस और अन्य हिंदू संगठनों से भी राजेश का समर्थन करने की अपील की। एजाज ने वीडियो के आखिर में कहा, 'समय रैना का एनकाउंटर करो।'

राजेश ने 40 मिनट का शो किया
वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में एजाज ने दावा किया कि समय के शो में हिस्सा लेने के बाद राजेश मदद के लिए उनके पास आए थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'प्रयागराज, यूपी से राजेश कुमार मिश्रा मेरे पास मदद के लिए आए। राजेश का कहना है कि उन्होंने समय रैना के शो में लगभग 40 मिनट के स्टेज पर परफॉर्म किया। उन्हें इनाम की राशि मिली लेकिन ना उन्हें विनर घोषित किया गया और ना ही उनका एपिसोड दिखाया गया।'

Ajaz Khan Slams Samay Raina Contestant Claims He Received Only 35000 Prize Money
एजाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
एजाज ने समय रैना से पूछे सवाल
अजाज ने आगे सवाल किया कि पुरस्कार राशि प्राप्त करने के बावजूद राजेश के प्रदर्शन को कथित तौर पर एक एपिसोड में शामिल क्यों नहीं किया गया। उन्होंने लिखा, 'समय रैना और शो की टीम से मेरा सवाल है, राजेश की परफॉर्मेंस का एपिसोड क्यों नहीं दिखाया गया? इनाम देने के बाद उन्हें विनर क्यों नहीं घोषित किया गया? राजेश को सवालों का साफ जवाब मिलना चाहिए। यूपी के मुख्यमंत्री जी से भी मेरी गुजारिश है कि प्रयागराज के इस कलाकार की बात सुनी जाए।' अगर उसके साथ नाइंसाफी हुई है, तो उसे इंसाफ दिला दिया जाएगा।'

समय की तरफ से नहीं आई प्रतिक्रिया
  • अजाज और राजेश द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। 
  • दावों से यह स्पष्ट नहीं है कि क्या राजेश के प्रदर्शन को रिकॉर्ड किया गया था, संपादित किया गया था या अन्यथा जारी एपिसोड से बाहर रखा गया था। 
  • समय रैना और शो की टीम ने अभी तक आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed