फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrunal Thakur Huma Qureshi and Vijay Raaz starrer Pooja Meri Jaan Trailer release

पूजा मेरी जान: बुरी मुसीबत में फंसी मृणाल ठाकुर, मदद को आगे आईं हुमा कुरैशी; रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर

Thu, 24 Sep 2026 03:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 24 Sep 2026 03:28 PM IST
सार

Pooja Meri Jaan Trailer: फिल्म 'पूजा मेरी जान' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें एक ऐसी लड़की की कहानी की झलक दिखी है, जिसके प्रेमी ने अपनी जान ले ली है।

विज्ञापन
Mrunal Thakur Huma Qureshi and Vijay Raaz starrer Pooja Meri Jaan Trailer release
पूजा मेरी जान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मृणाल ठाकुर की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'पूजा मेरी जान' इस अक्तूबर ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान और अमर कौशिक द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म एक ड्रामा है। यह दर्शकों को कुछ असहज सच का सामना कराने की कोशिश करती है। इसमें हुमा कुरैशी और विजय राज भी हैं।
विज्ञापन

Mrunal Thakur Huma Qureshi and Vijay Raaz starrer Pooja Meri Jaan Trailer release
पूजा मेरी जान - फोटो : यूट्यूब
ट्रेलर में क्या है?
दो मिनट 18 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि पूजा (मृणाल ठाकुर) अपने एक करीबी दोस्त के रोमांटिक प्रस्ताव को ठुकरा देती है। इसके बाद वह खुदकुशी कर लेता है। इसके बाद परेशान करने वाली घटनाओं का एक सिलसिला शुरू हो जाता है। सारे इल्जाम पूजा पर लगते हैं। उसे ही कटघरे में खड़ा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mrunal Thakur Huma Qureshi and Vijay Raaz starrer Pooja Meri Jaan Trailer release
पूजा मेरी जान - फोटो : यूट्यूब
क्या हो सकती है फिल्म की कहानी?
ट्रेलर देख कर लगता है कि फिल्म पूजा के साथ होने वाली कुछ परेशान करने वाली घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह रिजेक्शन, जुनून, सहमति और असल में क्या हुआ था, जैसे मुद्दों पर सवाल उठाएगी। ट्रेलर में कोई आसान जवाब नहीं है। इसके बजाय, यह बेचैनी, मकसद और नतीजों पर फोकस करता है।

मेधा शंकर: रूमर्ड बॉयफ्रेंड की कार से उतरीं अभिनेत्री, पैप्स को देखकर चौंकी; फिर भागकर अंदर गईं; वीडियो वायरल

विज्ञापन

Mrunal Thakur Huma Qureshi and Vijay Raaz starrer Pooja Meri Jaan Trailer release
पूजा मेरी जान - फोटो : यूट्यूब
वकील के किरदार में हुमा कुरैशी
ट्रेलर में हुमा कुरैशी ने वकील सना का किरदार निभाया है, जो पूजा के साथ हुई घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने और उससे जुड़े अलग-अलग दावों की सच्चाई जानने की कोशिश करती है। उनका किरदार फिल्म में सस्पेंस पैदा करता है। सना अलग-अलग बयानों के बीच सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करती हैं, जबकि कहानी में सच का पता लगाना मुश्किल बना रहता है।

Mrunal Thakur Huma Qureshi and Vijay Raaz starrer Pooja Meri Jaan Trailer release
पूजा मेरी जान - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
  • 'पूजा मेरी जान' का एलान 2022 में हुआ था, लेकिन यह लगभग चार साल तक रिलीज नहीं हो पाई।
  • यह 2 अक्तूबर, 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी।
  • नवजोत गुलाटी की निर्देशन में बनी फिल्म में चैतन्य वियास, विक्रम चौहान और राजेश जैस भी हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee 5 (@zee5)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed