फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   twilight fame actor Taylor Lautner and wife Taylor Tay Lautner welcomed their daughter

टेलर लॉटनर: बेटी के पिता बने ‘ट्वाइलाइट’ फेम अभिनेता, पोस्ट के जरिए कराया फैंस का परिचय, नाम में है यह खास बात

Thu, 24 Sep 2026 02:09 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Sep 2026 02:09 PM IST
सार

 Taylor Lautner Daughter: अभिनेता टेलर लॉटनर और टेलर 'टे' लॉटनर ने अपनी बेटी के आगमन की सूचना फैंस के साथ शेयर कर दी है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बेटी के नाम की जानकारी भी पोस्ट के जरिए फैंस को दी।

विज्ञापन
twilight fame actor Taylor Lautner and wife Taylor Tay Lautner welcomed their daughter
टेलर लॉटनर और टेलर 'टे' लॉटनर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘ट्वाइलाइट’ से चर्चा में आए अभिनेता टेलर लॉटनर और टेलर 'टे' लॉटनर एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बन चुके है। इस खास मौके की जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। जानें क्या है पोस्ट? 

विज्ञापन

क्या है टेलर लॉटनर की पोस्ट में खास? 

हॉलीवुड अभिनेता टेलर लॉटनर और उनकी पत्नी ने अपनी पहली संतान बेटी का एक हफ्ते पहले  स्वागत किया है। अपनी इस खुशी को कपल ने  23 सितंबर को एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से फैंस के साथ साझा किया। कपल ने बेटी की एक फोटो पोस्ट की जिसमें उनकी बेटी गुलाबी कंबल पर आराम करती हुई नजर आ रही है। उन्होंने पोस्ट में अपनी बेटी की जन्मतिथि 16 सितंबर बताई।

विज्ञापन

twilight fame actor Taylor Lautner and wife Taylor Tay Lautner welcomed their daughter
टेलर लॉटनर और टेलर 'टे' लॉटनर - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट में बेटी का नाम भी बताया 
टेलर लॉटनर और टेलर 'टे' लॉटनर की इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी के नाम की घोषणा भी की। उन्होंने लिखा, ‘हमारी बेटी को इस दुनिया में कदम रखे एक हफ्ता हो चुका है। लेनन टेलर लॉटनर 9.16.2026।’ एक्टर की बेटी का मूल नाम लेनन है। इसके साथ ही एक्टर ने अपनी बेटी के नाम के आगे अपना नाम और सरनेम भी लगाया है। उनकी पत्नी भी अपने नाम के साथ एक्टर का मूल नाम जोड़ती हैं।

विज्ञापन

twilight fame actor Taylor Lautner and wife Taylor Tay Lautner welcomed their daughter
टेलर लॉटनर और टेलर 'टे' लॉटनर बेबी शॉवर, जेंडर बताने के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेगनेंसी के दौरान फैंस को देते रहे जानकारी 

  • इस साल मार्च में एक्टर ने फैंस को पत्नी की प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘दो टेलर लॉटनर से बेहतर क्या हो सकता है? 
  • इसके बाद जून के महीने में उन्होंने फैंस को बताया कि जल्द उनके परिवार में उनकी बेटी शामिल होने वाली है। 
  • अगस्त के महीने में उन्होंने गुलाबी थीम पर आधारित बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया। 
  • इसी दौरान उन्होंने लेनन के नर्सरी रूम का दौरा कराया, जिसे टेलर ने घर का उसका सबसे पसंदीदा कमरा बताया। 
विज्ञापन

twilight fame actor Taylor Lautner and wife Taylor Tay Lautner welcomed their daughter
टेलर लॉटनर और टेलर 'टे' लॉटनर प्रपोजल के दौरान - फोटो : सोशल मीडिया

टेलर और टे की लव स्टोरी 
टेलर और टे की मुलाकात 2018 में टेलर की छोटी बहन मैकेना मूर के जरिए हुई थी। उन्होंने उसी साल डेटिंग शुरू की, 2021 में सगाई की और नवंबर 2022 में शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed