फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Cruise has shared his views on the growing influence of AI in filmmaking and his film digger

टॉम क्रूज: फिल्मों में एआई के इस्तेमाल पर क्या बोले एक्टर? अगली फिल्म 'डिगर' को बताया सबसे अलग

Tue, 22 Sep 2026 11:55 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Sep 2026 11:55 AM IST
सार

Tom Cruise On AI: अभिनेता टॉम क्रूज ने सिनेमा में बढ़ते एआई के उपयोग और अपनी फिल्म ‘डिगर’ के बारे में बात की। जानें क्या बोले टॉम क्रूज…

विज्ञापन
Tom Cruise has shared his views on the growing influence of AI in filmmaking and his film digger
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने फिल्म निर्माण के दौरान एआई के इस्तेमाल पर बात पर अपने विचार व्यक्त किये हैं। इसके साथ ही अपनी आगामी फिल्म ‘डिगर’ पर भी काफी कुछ कहा।

विज्ञापन


फिल्मों में एआई पर टॉम ने क्या कहा? 

हाल ही में टॉम क्रूज लंदन में बाफ्टा के ‘लाइफ इन पिक्चर्स’ समारोह में पहुंचे थे। जहां वैरायटी से हुई बातचीत में 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' में किये गए एआई के उपयोग के बारे में बात करते हुए कहा, ‘असल बात यह है कि इंसानियत की कोई बराबरी नहीं है। मुझे स्ट्रीमिंग या इस तरह की किसी भी चीज से कोई आपत्ति नहीं है। सिनेमाघरों में फिल्में देखना एक अलग तरह की कला है।’

विज्ञापन

Tom Cruise has shared his views on the growing influence of AI in filmmaking and his film digger
टॉम क्रूज - फोटो : फेसबुक

दर्शक वास्तविक चीजें चाहते हैं
इसके साथ ही टॉम क्रूज ने दर्शकों की पसंद पर बात करते हुए कहा, ‘लोग सिनेमाघरों में जाते हैं और फिल्में भी देखते हैं। समर बॉक्स ऑफिस ने रिकॉर्ड 4.76 अरब अमेरिकी डॉलर कमाए, जो इस बात का सबूत है कि दर्शक अब भी सामूहिक सिनेमाई अनुभवों की तलाश में हैं। हालांकि वह आज भी वास्तविक चीजें देखना चाहते हैं।'

विज्ञापन

Tom Cruise has shared his views on the growing influence of AI in filmmaking and his film digger
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘डिगर’ के लेकर क्या कहा?
इस समारोह में टॉम क्रूज में अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘डिगर’ के बारे में कहा, ‘मैंने ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं पढ़ी। अब तक जितनी भी फिल्में देखी है उन सब में यह सबसे अलग है। यह बेहद भावुक फिल्म है।’ उन्होंने ‘डिगर’ में अपने रोल के बारे में बताया कि  इस भूमिका के लिए उन्हें अपने शरीर में काफी बदलाव करना पड़ा, जिसके लिए उन्होंने फैट सूट और कृत्रिम अंग पहने, जिन्हें लगाने में शुरू में छह घंटे लगे।

विज्ञापन

Tom Cruise has shared his views on the growing influence of AI in filmmaking and his film digger
टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

'डिगर' कब होगी रिलीज?
बता दें कि 'डिगर' एक व्यंग्यात्मक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन एलेजांद्रो जी. इनारितु ने किया है। यह फिल्म 02 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। टॉम क्रूज ने जुलाई में इंस्टाग्राम पर ट्रेलर साझा करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed