फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Chiranjeevi Completes 48 Years In Cinema Says Your Love Is My Eternal Identity

चिरंजीवी: सिनेमा में पूरे किए 48 साल, खास मौके पर शेयर किया भावुक नोट; लिखा- 'आपकी मोहब्बत ही मेरी असली पहचान'

Tue, 22 Sep 2026 04:18 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 22 Sep 2026 04:18 PM IST
सार

चिरंजीवी: साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी ने 22 सितंबर को फिल्म इंडस्ट्री में अपने 48 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर एक्टर ने एक भावुक पोस्ट शेयर की है। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास। 
 

विज्ञापन
Chiranjeevi Completes 48 Years In Cinema Says Your Love Is My Eternal Identity
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम@chiranjeevikonidela

विस्तार

करीब पांच दशक लंबे इस सफर में चिरंजीवी ने कई यादगार किरदार निभाए और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इस खास मौके पर चिरंजीवी ने अपनी डेब्यू फिल्म 'प्रणाम खरेदु' के पोस्टर के साथ एक भावुक नोट शेयर किया और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


सिनेमा में 48 साल...बेमिसाल
चिरंजीवी ने अपने अब तक के सफर को याद करते हुए बताया कि इन 48 वर्षों में उन्होंने कई तरह के किरदार निभाए, कई जीत देखीं और ढेरों अवॉर्ड्स और सम्मान हासिल किए। उन्होंने अपने इस सफर में साथ देने वाले निर्माताओं, निर्देशकों, को-स्टार्स और टेक्नीशियंस का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन


अभिनेता ने कहा कि जिन निर्माताओं ने उन पर भरोसा जताया, जिन निर्देशकों ने उनके अंदर के अलग-अलग कलाकार को सामने लाने का मौका दिया और जिन कलाकारों व तकनीशियनों ने उनकी फिल्मों का हिस्सा बनकर साथ दिया, उन सभी का उनकी जिंदगी में खास योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Chiranjeevi Completes 48 Years In Cinema Says Your Love Is My Eternal Identity
चिरंजीवी - फोटो : एक्स @Chiranjeevi Konidela
फैंस के प्यार को बताया सबसे कीमती
हालांकि, चिरंजीवी के लिए इन सभी उपलब्धियों से भी ज्यादा खास उनके फैंस का प्यार है। उन्होंने लिखा कि उनकी सारी जीत से बढ़कर दर्शकों का प्यार है और सभी सम्मानों से ज्यादा कीमती वह जगह है, जो फैंस ने उन्हें अपने दिलों में दी है।

चिरंजीवी ने यह भी बताया कि कैसे उनके फैंस ने उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह प्यार दिया। उन्होंने कहा कि जिस नाम को उन्होंने उस दिन अपनाया था, वह आज फैंस के प्यार की वजह से उनकी हमेशा रहने वाली पहचान बन चुका है। अपने नोट के आखिर में अभिनेता ने फैंस के लिए ‘अनंत आभार’ जताया।

Chiranjeevi Completes 48 Years In Cinema Says Your Love Is My Eternal Identity
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @ chiranjeevikonidela
इस फिल्म में नजर आएंगे चिरंजीवी
  • वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल चिरंजीवी बॉबी कोली की फिल्म 'काका' पर काम कर रहे हैं।
  • फिल्म में वह के. सत्यम के किरदार में नजर आएंगे।
  • फिल्म में अनस्वरा राजन भी अहम भूमिका में हैं, जो अम्मुलु पापा का किरदार निभा रही हैं।
  • यह फिल्म 13 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
  • इसके अलावा चिरंजीवी के पास लंबे समय से चर्चा में बनी हुई फैंटेसी एडवेंचर फिल्म 'विश्वम्भरा' भी है।

ये भी पढ़ें- महावीर कर्ण: महाभारत के कर्ण बने राघव लॉरेंस, भारी बजट और बड़े लेवल पर बन रही फिल्म; जानें कब होगी रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed