फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाली बेंद्रे: फिल्म 'सोहला' को प्रेजेंट कर रहीं अभिनेत्री, पोस्टर के साथ किया रिलीज की तारीख का एलान

Tue, 22 Sep 2026 04:51 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 22 Sep 2026 04:51 PM IST
सार

Sonali Bendre: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे एक नई फिल्म 'सोहला' को प्रेजेंट करने वाली हैं। उन्होंने इस फिल्म का पोस्टर जारी किया है। जानिए इस फिल्म को लेकर उन्होंने क्या कहा है।
 

विज्ञापन
Sonali Bendre ready to present new film Sohla release poster and release date
सोहला - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsonalibendre
सोनाली बेंद्रे लंबे अरसे के बाद  2013 में फिल्मों में वापस लौटी थीं। इसके बाद से वह फिल्मों और सीरीज में काम करती रही हैं। अब वह अपकमिंग फिल्म 'सोहला' से बातौर प्रेजेंटर जुड़ी हैं। यह फिल्म परिवार, सपनों और उन फैसलों के बारे में है, जो हमारी जिंदगी को आकार देते हैं। इसकी कहानी 13 साल की जोशीले लड़के 'पश्या' के इर्द-गिर्द घूमती है।
Sonali Bendre ready to present new film Sohla release poster and release date
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsonalibendre
क्या है 'सोहला' का मतलब?
फिल्म का नाम 'सोहला' है। इसका मतलब है जश्न। यह एक ऐसी रस्म है जो किसी लड़के के बड़े होने के सफर में बहुत अहमियत रखती है। यह रस्म परिवार और करीबी लोगों के साथ मनाई जाती है और इसमें लड़का पहली बार अपने पिता की चप्पलें पहनता है। यह काम उसके बचपन से जवानी की ओर बढ़ने का प्रतीक है।

भेड़ बकरी भूत: कब और कहां रिलीज होगी शॉर्ट फिल्म? टोक्यो और येलोस्टोन फेस्टिवल में मिल चुके हैं ये अवॉर्ड

Sonali Bendre ready to present new film Sohla release poster and release date
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsonalibendre
पश्या के लिए क्यों खास है रस्म?
पश्या के लिए, यह रस्म एक खास मौका है, जिसका उसे बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौके पर नए कपड़े, आशीर्वाद, मिठाइयां, हंसी-मजाक और परिवार के साथ गांव के मंदिर जाने का मौका मिलता है। पहली बार अपने पिता की चप्पलें पहनना उसके जीवन का एक अहम पल होता है। हालांकि, उसके तैयार होने से पहले ही हालात कुछ ऐसे हो जाते हैं कि उसे कुछ ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, जो आगे की कहानी तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Bendre ready to present new film Sohla release poster and release date
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री?
'सोहला' की प्रेजेंटर बनने के बारे में सोनाली बेंद्रे ने कहा, 'यह कोई ऐसी फिल्म नहीं है जिसे मैंने देखा और भूल गई। यह एक ऐसी फिल्म है जो मेरे साथ वैसे ही जुड़ी रही, जैसे कोई किताब जो चुपचाप आपको बदल देती है, आपके साथ रहती है। मैं 'सोहला' को एक अभिनेत्री के तौर पर प्रेजेंट नहीं कर रही हूं। मैं इसे एक ऐसी इंसान के तौर पर प्रेजेंट कर रही हूं, जो इस फिल्म और सैकत की बनाई कहानी में यकीन रखती है।'
विज्ञापन
Sonali Bendre ready to present new film Sohla release poster and release date
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म के बारे में जानकारी
  • इस फिल्म के निर्देशक सैकत बागबान हैं। 
  • इसे रोज ऑडियो विजुअल्स के बैनर तले गोल्डी बहल ने प्रोड्यूस किया है। 
  • कैरीऑन फिल्म्स के बैनर तले सचिन श्रीवास्तव, रत्ना श्रीवास्तव और कविता बागबान भी इसके प्रोड्यूसर हैं। 
  • इसका साउंडट्रैक यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप ने तैयार किया है। 
  • यह 16 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका ट्रेलर 29 सितंबर को जारी किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed