महावीर कर्ण: महाभारत के कर्ण बने राघव लॉरेंस, भारी बजट और बड़े लेवल पर बन रही फिल्म; जानें कब होगी रिलीज
Mahaveer Karna: अभिनेता राघव लॉरेंस जल्द ही फिल्म 'महावीर कर्ण' में महाभारत के महान योद्धा कर्ण का किरदार निभाते दिखाई देंगे। जानिए फिल्म में क्या कुछ होगा खास।
विस्तार
मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर
फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार को राघव लॉरेंस का पहला लुक जारी किया है। फिल्म के पोस्टर में राघव लॉरेंस कर्ण के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग है।
राघव को ज्यादातर एक्शन और कमर्शियल फिल्मों में देखा गया है, लेकिन 'महावीर कर्ण' के साथ वह पहली बार पौराणिक किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रमेश वर्मा कर रहे हैं। वह इससे पहले 'राक्षसुडु' और 'खिलाड़ी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
राघव लॉरेंस ने भी अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने कर्ण का किरदार निभाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। अभिनेता ने कहा कि वह महाभारत के इतने महान किरदार को निभाने का मौका मिलने से बेहद खुश और खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने निर्देशक रमेश वर्मा का भी शुक्रिया अदा किया और फैंस से अपना आशीर्वाद और सपोर्ट देने की अपील की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। इसे तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म को बड़े लेवल पर तैयार किया जा रहा है। इसमें लाइव-एक्शन के साथ बड़े पैमाने पर विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
फिल्म में कर्ण के दौर, उस समय के राज्यों, योद्धाओं और युद्ध के दृश्यों को भव्य तरीके से दिखाने की तैयारी है। फिल्म के विजुअल्स और वीएफएक्स पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। 'महावीर कर्ण' दुनियाभर में 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- कृष्णा मुखर्जी: रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 की उम्र में ली आखिरी सांसें; यशराज फिल्म्स की टीम ने की पुष्टि