अनुपम खेर: गोविंदा के मामले पर क्या बोले अभिनेता? निजी जीवन पर दिया यह बड़ा सुझाव, कहा- आसपास के माहौल और…
Anupam Kher On Govinda: बीते दिनों अभिनेता गोविंदा का जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस पर एक्टर अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने गोविंदा को नसीहत भी दी। जानें क्या बोले अनुपम...
विस्तार
गोविंदा पर क्या बोले अनुपम?
बीते दिनों गोविंदा के व्यक्तिगत जीवन में चल रहीं मुश्किलें चर्चा का विषय रही हैं। अब इस पर फरीदून शहरयार से हुई बातचीत में अनुपम ने कहा, ‘मैं गोविंदा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मुझे लगता है कि वह उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। मैंने उनके साथ 10-12 फिल्में की हैं। अभिनय, नृत्य और अभिनय में कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर सकता।'
निजी जीवन पर कही यह बात
आगे अपनी बातचीत में अनुपम खेर ने कहा, ‘आपको अपने निजी जीवन या अपनी आदतों को अपने पूरे जीवन पर हावी नहीं होने देना चाहिए। मुझे उस पर फैसला सुनाने का कोई अधिकार नहीं है। वह अपनी जिंदगी को बेहतर जानता है और वह इससे निपट सकता है।'
'वह बोला कॉल बैक करेगा'
आगे अनुपम ने कहा, 'मैंने उसे एक बार फोन किया था और उसने कहा कि वह मुझे वापस कॉल करेगा। मैं उसे यह कहना चाहता था कि यह समय भी बीत जाएगा। हर किसी के जीवन में दुखद घटनाएं होती हैं। मुझे नहीं लगता कि समस्या यह है कि उसे खुद को मार्केट करना नहीं आता। मुझे लगता है कि वह अपने आसपास के माहौल और अपने जीवन से उलझ गया है, लेकिन उसने अभी तक हार नहीं मानी है, इसलिए उम्मीद बाकी है। मैं प्रार्थना करता हूं कि वह फिर से उठ खड़ा हो और जितना काम कर रहा है उससे कहीं ज्यादा काम करे।’
बप्पा के दर्शन करने रानी के साथ पहुंचे अभिनेता
हाल ही में गणपति जी के दर्शन करने अभिनेता गोविंदा लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे थे। वहां उन्होंने प्रार्थना की और अंतिम आरती में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी नहीं बल्कि को-स्टार रानी स्वर्णकार मौजूद थीं। इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
रानी को लेकर सुनीता और गोविंदा में तनाव
जुलाई में गोविंदा ने रानी को अपनी आगामी फिल्म ‘रूपा’ में नई सह-कलाकार के रूप में मीडिया के सामने पेश किया। उसके बाद कुछ समय पहले वह रानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। इस पर उनकी पत्नी सुनीता ने मीडिया के सामने नराजगी जताई थी। उन्होंने कहा, ‘ये कहवत सुना है कभी, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि', उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब करता है वो, मैं इस बारे में क्या कहूं?’
सुनीता और गोविंदा की शादी और विवाद
-
गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी।
-
कपल के दो बच्चे हैं, टीना और यशवर्धन आहूजा।
-
हाल के महीनों में दोनों के तलाक की अर्जी की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
-
इसी बीच गोविंदा के रानी स्वर्णकार के साथ संबंधों को लेकर भी अटकलें लगाई गईं।
-
हालांकि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने अभिनेता की दूसरी शादी के दावों से इनकार किया है।