{"_id":"6a702e9ef5f72673c60596cf","slug":"cg-congress-comment-on-bjp-govt-regarding-kulgam-terrorist-attack-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कांग्रेस ने उठाये सवाल; बोली-आतंकी हमले में मृत मजदूरों का शव उनके घर तक नहीं लाना सरकार की बड़ी लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कांग्रेस ने उठाये सवाल; बोली-आतंकी हमले में मृत मजदूरों का शव उनके घर तक नहीं लाना सरकार की बड़ी लापरवाही
Mon, 03 Aug 2026 11:32 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:32 AM IST
सार
Congress on Kulgam Terrorist attack: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तो डबल इंजन की सरकार हमारे मजदूरों को सुरक्षा नहीं दे पाई। दूसरी ओर उनकी मौत के बाद क्रिया-कर्म के लिये उनके शवों को घरों तक नहीं पहुंचाना, यह बताता है कि भाजपा सरकार कितनी बड़ी लापरवाह है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ दीपक बैज, सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Congress on Kulgam Terrorist attack: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों का शव उनके गृह जिले में नहीं पहुंचाने पर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए जुबानी हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि आतंकी हमले में मारे गये छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों का शव छत्तीसगढ़ नहीं लाना और वहीं पर अंतिम संस्कार किया जाना भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता का परिचायक है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तो डबल इंजन की सरकार हमारे मजदूरों को सुरक्षा नहीं दे पाई। दूसरी ओर उनकी मौत के बाद क्रिया-कर्म के लिये उनके शवों को घरों तक नहीं पहुंचाना, यह बताता है कि भाजपा सरकार कितनी बड़ी लापरवाह है। उनकी नजर में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की कोई अहमियत नहीं है।
विज्ञापन
Read More: Sawan Somwar 2026: छत्तीसगढ़ के शिवालय;यहां दशर्न मात्र से पूरी होती है मनोकामना, स्वयंभू हैं नरहरेश्वर महादेव
विज्ञापन
'मृतकों को एक करोड़ का मुआवजा दें सरकार'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा कि कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की आतंकियों ने हत्या कर दी। एक सारंगढ़ तो दूसरा सक्ति का था। सरकार मजदूरों के शव भी उनके घरों तक नहीं ला पाई। उनका वही अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्या यह डबल इंजन सरकार की जिम्मेदारी नहीं थी कि मृतकों के शव उनके घर पहुंचाए। बेहद शर्म आती है ऐसी सरकार पर। सरकार ने मुआवजा भी मात्र 20 लाख घोषित किया है जबकि एक करोड़ देना चाहिए था। केंद्र और राज्य सरकार आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को उनकी मौत के बाद भी यथोचित सम्मान नहीं दे पा रही है। उन दोनों मृतकों का शव इसलिये नहीं लाया गया, क्योंकि वे मजदूर थे? मुख्यमंत्री और सरकार को आम जनता के सामने इसका जवाब देना चाहिये।
Read more: CG Weather News: रायपुर में उमस से लोग बेहाल, इन जिलों में बारिश की संभावना, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी
उन्होंने कहा कि पहलगाम सैलानियों की हत्या के बाद एक बार फिर कश्मीर में दो मजदूरों को धर्म पूछकर आंतकियों ने गोली मार दी। जब-जब केन्द्र सरकार कमजोर दिखती है या उस पर दबाव पड़ता है। तब-तब देश में आतंकी वारदाते होती हैं, पुलवामा, पहलगाम और अब कुलगाम। यह केन्द्र की नाकामी है। साथ ही इस घटना में षड्यंत्र भी लग रहा हैं, ऐसे में यह घटना ध्यान भटकाने की साजिश तो नही? इस घटना की जांच होनी चाहिये।