{"_id":"653a23a118d22314cc0c6dc7","slug":"cg-election-2023-jccj-released-third-candidates-list-on-five-seats-sagar-got-ticket-from-lormi-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Election 2023: JCCJ की तीसरी लिस्ट जारी, लोरमी से सागर और महासमुंद से राशि को मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Election 2023: JCCJ की तीसरी लिस्ट जारी, लोरमी से सागर और महासमुंद से राशि को मिला टिकट
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार
JCCJ Candidate Third List: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 5 प्रत्याशियों के सियासी रण में उतारा गया है।
अमित जोगी, जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 5 प्रत्याशियों के सियासी रण में उतारा गया है। इसमें सामरी से प्रभा बेला मरकाम, लोरमी से सागर सिंह बैस , मुंगली से डॉ. सरिता भारद्वाज, जांजगीर चांपा से रविंद्र द्विवेदी (गुड्डू महाराज) और महासमुंद से राशि महिलांग शामिल हैं।
जेसीसीजे की 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची में जोगी परिवार से दो नाम थे। इनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी को अकलतरा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं उनकी मां और स्व. अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी कोटा से चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट 20 अक्टूबर को जारी की थी। इसमें 16 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया था। पहले चरण में होने वाली 20 सीटों पर चुनाव के लिए जेसीसीजे ने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इस तरह से जेसीसीजे अब तक कुल 32 प्रत्याशियों को टिकट दे चुकी है।
तीसरी सूची में इन प्रत्याशियों को मिला मौका
पहली सूची में इन प्रत्याशियों को मिला मौका
दूसरी सूची में इन प्रत्याशियों को मिला मौका
Trending Videos

- सामरी से प्रभा बेला मरकाम
- लोरमी से सागर सिंह बैस
- मुंगली से डॉ. सरिता भारद्वाज
- जांजगीर चांपा से रविंद्र द्विवेदी (गुड्डू महाराज)
- महासमुंद से राशि महिलांग
पहली सूची में इन प्रत्याशियों को मिला मौका
- पंडरिया से रवि चंद्रवंशी
- कवर्धा से सुनील केसरवानी
- खैरागढ़ से लक्की कंवर नेताम
- डोंगरगढ़ से लोकनाथ भारती
- राजनांदगांव से शमशुल आलम
- डोंगरगांव से मुकेश साहू
- खुज्जी से विनोद पुराम
- मोहला-मानपुर से नागेश पुराम
- कोंडागांव से शंकर नेताम
- नारायणपुर से बलिराम कचलाम
- बस्तर से सोनसाय कश्यप
- जगदलपुर से नवनीत चांद
- चित्रकोट से भरत कश्यप
- दंतेवाड़ा से बेला तेलाम
- बीजापुर से रामधर जुर्री
- कोंटा से देवेंद्र तेलाम
दूसरी सूची में इन प्रत्याशियों को मिला मौका
- प्रेम नगर से जगलाल सिंह देहाती
- पाली-तानाखार से छत्रपाल सिंह कंवर
- कोटा से डॉ. रेणु जोगी
- बिलासपुर से अखिलेश पांडेय
- मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज
- अकलतरा से डॉ ऋचा जोगी
- जैजैपुर से टेकचंद चंद्रा
- कसडोल से बाबा मनहरण गुरुसाईं
- रायपुर ग्रामीण से मनोज बंजारे
- गुंडरदेही से राजेंद्र कुमार राय
- भिलाई नगर से जहीर खान