फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Minister Tankram verma Sarangarh-Bilaigarh visit to today

CG: मंत्री टंकराम का सारंगढ़-बिलाईगढ़ दौरा आज से; देंगे विकास कार्यों की सौगात, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

Mon, 10 Aug 2026 10:33 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 10:33 AM IST
सार

Tiranga Yatra, Tiranga Yatra in CG: छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा 10 और 11 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र को स्वास्थ्य, शिक्षा, पशु चिकित्सा और महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
CG: Minister Tankram verma Sarangarh-Bilaigarh visit to today
मंत्री टंकराम वर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

Tiranga Yatra, Tiranga Yatra in CG: छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा 10 और 11 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र को स्वास्थ्य, शिक्षा, पशु चिकित्सा और महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


मंत्री वर्मा पहले दिन 10 अगस्त को सुबह 11बजे सारंगढ़ सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां पर कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर में वे पशु चिकित्सा विभाग भवन, ऑफिसर्स क्लब, जिला अस्पताल सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अतिरिक्त कक्ष और बीपीएचयू भवन का उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र को मजबूती देते हुए वे शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में जनभागीदारी मद से बने नए कक्ष का लोकार्पण करेंगे। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी करेंगे। दोपहर में सावन महोत्सव, ग्राम छुहीपाली में वृहद वृक्षारोपण और मंडी प्रांगण में स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन 11 अगस्त को मंत्री वर्मा मुख्य रूप से सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। इस दौरान वे भारत माता चौक से रानी लक्ष्मीबाई कॉम्पलेक्स तक आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में शिरकत करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed