सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Excise Constable Results out, Check Here Results

छत्तीसगढ़: आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती को लेकर चयन परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 19 Mar 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Chhattisgarh Excise Constable Results 2026: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में आरक्षक के रिक्त 200 पदों पर सीधी भर्ती को लेकर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।

Chhattisgarh Excise Constable Results out, Check Here Results
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

Chhattisgarh Excise Constable Results 2026: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में आरक्षक के रिक्त 200 पदों पर सीधी भर्ती को लेकर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम और चयन सूची छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की वेबसाइट पर देख सकते हैं। 
Trending Videos


आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग को उपलब्ध कराये गये परीक्षा परिणाम की प्राप्तांक सूची एवं परीक्षा से संबंधित अन्य अभिलेखों के आधार पर विज्ञापन में उल्लेखित वर्गवार, प्रवर्गवार रिक्तियों की संख्या के लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को मेरिट क्रम में चिन्हांकित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मूल प्रमाण पत्रों (दस्तावेजों) का सत्यापन एवं शारीरिक मापदण्ड की जॉच के लिए बुलाया गया, पर्याप्त अवसर दिये जाने के बाद भी सत्यापन में अनुपस्थित एवं शारीरिक मापदण्ड में अपात्र पाये गये कुल 128 अभ्यर्थियों के नामों पर चयन प्रक्रिया में विचार नहीं करने संबंधी 12 मार्च 2026 को पत्र  जारी किया गया। 

शेष पात्र अभ्यर्थियों में से व्यापम द्वारा जारी मेरिट क्रम के आधार पर वर्गवार, प्रवर्गवार आबकारी आरक्षक पद के कुल 200 पदों के खिलाफ 200 पदों पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार चयन सूची तथा 43 अनुपूरक (प्रतीक्षा) सूची जारी गई है। 

अधिकारियों ने बताया कि आबकारी आरक्षक पद के लिये छत्तीसगढ़ व्यापम की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षा में व्यापम की मेरिट सूची के आधार पर विभाग में दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदण्ड में पात्र पाये गये अभ्यर्थियों में से चयन के लिये उपयुक्त पाये गये अभ्यर्थियों की सूची मंडल की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed