सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh to witness increased heatwave-like conditions in the next four days

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, अगले चार दिनों में हीटवेव जैसे हालात के संकेत

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अमन कोशले Updated Wed, 20 May 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। हवा में बढ़ी नमी और तेज उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

Chhattisgarh to witness increased heatwave-like conditions in the next four days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। हवा में बढ़ी नमी और तेज उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी और प्रदेश के मध्य व उत्तरी हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है।
Trending Videos


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इसके चलते कई जिलों में लू जैसी स्थिति बनने के आसार हैं। मंगलवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि विभिन्न ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। फिलहाल 20 मई को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि मई के आखिरी दिनों में केरल की ओर मानसून बढ़ने के साथ छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed